क्राइम

Jodhpur Crime News: जोधपुर में श्रद्धा वालकर जैसा मामला, महिला ब्यूटीशियन की हत्या; छह टुकड़े कर शव को गाड़ा

जोधपुर में श्रद्धा वालकर जैसा हत्याकांड सामने आया है। महिला ब्यूटीशियन की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को छह टुकड़ों में काटकर प्लास्टिक के बैग में भर दिया, फिर उसे जमीन के अंदर 10 फीट गहरी खाई में दफना दिया गया। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए आरोपी की तलाश तेज कर दी है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock

Jodhpur Crime News: राजस्थान के जोधपुर सरदारपुरा ची रोड से तीन दिन पहले लापता हुई महिला ब्यूटीशियन का शव गंगाणा गांव में जमीन में गड़ा मिला है। जमीन के अंदर प्लास्टिक के बैग में ब्यूटीशियन अनीता चौधरी के शव के छह-सात टुकड़े किए हुए थे। हत्या के बाद गर्दन, दोनों हाथ व पांव काटकर शव गाड़ दिया था। फिलहाल आरोपी फरार है। उसकी पत्नी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के अनुसार, सरदारपुरा प्रथम ए रोड निवासी अनीता (50) पत्नी मनमोहन चौधरी का सरदारपुरा बी रोड पर ब्यूटी पार्लर है। बीते 27 अक्टूबर दोपहर 2.30 बजे वह व्यूटी पार्लर बंद कर बिना बताए निकल गई थी। पति ने रात को सरदारपुरा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। गंगाणा निवासी गुलमुद्दीन उर्फ गुल मोहम्मद (42) पर संदेह हुआ। पुलिस उसके घर गई थी, लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस बुधवार शाम दुबारा उसके घर पहुंची, तो गुल मोहम्मद गायब था।

सिर धड़-हांथ व पांव काटे

सूत्रों के अनुसार, आरोपी ने महिला की हत्या करने के बाद शव के टुकड़े कर दिए थे। उसने सिर व धड़ अलग कर दिया था। दोनों हाथ व पांव भी काट दिए थे। छह टुकड़े करने के बाद शव प्लास्टिक कट्टे में डालकर बांध दिया था। आस-पास दुर्गंध फैलने से रोकने के लिए शव पर परफ्यूम छिड़का गया था। फिर आरोपी ने कट्टे को मकान में जमीन खोदकर गाड़ दिया था।

आरोपी की पत्नी से पूछताछ

पत्नी से पुलिस ने पूछताछ की, तो उसने पति के अनीता की हत्या कर शव मकान के पीछे गाड़ने की जानकारी दी। मकान के सामने खाली जगह पर जेसीबी बुलाकर जमीन की खुदाई कराई गई। करीब 10-15 सीट गहराई में प्लास्टिक का कट्टा नजर आया, जिसे बाहर निकाला तो टुकड़ों में शव नजर आया। एफएसएल बुलाकर जांच कराई गई। शव एम्स मोर्चरी में रखवाया गया। मृतका के पति की रिपोर्ट पर सरदारपुरा थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

पास-पास है दुकान

मृतका का सरदारपुरा बी रोड पर ब्यूटी पार्लर है। सामने ही आरोपी गुल मोहम्मद ड्राईक्लीन की दुकान है। दोनों एक-दूसरे से परिचित थे। आरोपी की तीन बेटियां हैं। अनीता के लापता होने पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखा, तो वह ऑटो में अकेले जाते दिखाई दी। पुलिस आरोपी गुल मोहम्मद की तलाश कर रही हैं। फिलहाल उसकी पत्नी को हिरासत में लिया गया है। उसका दावा है कि वह बेटियों के साथ बहन के गयी थी महिला के गंगाणा जाने का पता लगा। पुलिस आरोपी के मकान पहुंची, लेकिन वह नहीं मिला था आरोपी की पत्नी ने बताया अक्टूबर को बहन के घर गई थी और तीन दिन वहीं थी। जब वह घर लौटी तो पति ने अनीता की हत्या कर शव गाड़ने की जानकारी दी थी।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article