क्राइम

दिल्ली पुलिस या फिल्मी स्टाइल के गुंडे? बीच सड़क गाड़ी रोकी, अपहरण किया, पैसा वसूला फिर जाने दिया

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 16, 2022, 03:35 PM IST

दिल्ली पुलिस के तीन पुलिसकर्मियों पर शनिवार को शाहदरा के जीटीबी एन्क्लेव से एक व्यक्ति का अपहरण करने और पैसे न देने पर झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगा है। पुलिस ने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट भी की थी। इस दौरान पुलिस वालों ने तीन किश्तों में उससे डेढ़ लाख से ज्यादा रुपये भी वसूले।

Image

दिल्ली पुलिस के कर्मियों ने ही किया अपहरण (प्रतीकात्मक फोटो)

Photo : PTI

जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो क्या कहा जाए, जिस दिल्ली पुलिस की जिम्मेदारी लोगों को अपराध से सुरक्षित रखना है, वही अगर अपराध करने लगे तो दिल्लीवासियों को कौन बचाएगा? दिल्ली में शनिवार की रात को ऐसी घटना घटी है, जिससे लोगों का पुलिस व्यवस्था पर से सवाल ही उठने लगा है।

ये है आरोप

दिल्ली पुलिस के तीन स्टाफ पर आरोप लगा है कि उन्होंने न केवल एक शख्स का अपहरण करके पैसे वसूले, बल्कि उसे झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी भी दी। इस मामले में पुलिसकर्मियों की पहचान कर ली गई है। दिल्ली के दो पुलिसकर्मियों को कथित तौर पर एक सेल्स टैक्स एजेंट का अपहरण करने और उससे 1.5 लाख रुपये की उगाही करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

कैसे रचा खेल

घटना 11 अक्टूबर की रात की है। मामला अब सामने आया है। आरोप है कि पीड़ित शख्स जब रात में अपने घर लौट रहा था, तब शाहदरा फ्लाईओवर के पास आरोपी पुलिस कर्मियों ने उसकी गाड़ी को ओवरटेक करके रोक लिया। उसके बाद आरोपी कार से उतरे और पीड़ित के सीने पर पिस्तौल तान दी। उस समय पीड़ित के पास 35 हजार रुपये थे, जिसे आरोपियों ने ले लिया। इसके बाद पीड़ित को अगवा कर पुलिस कर्मी कई जगह ले गए। बाद में घर ले जाकर 50 हजार रुपये वसूले और 70 हजार रुपये ट्रांसफर करवाए।

शिकायत के बाद खुला राज

इस घटना की शिकायत जब पुलिस के पास पहुंची तो अधिकारियों के हाथ-पैर फुल गए। जांच शुरू की गई। इलाके के डीसीपी ने मामले को खुद अपने हाथ में लिया जिसके बाद काफी जद्दोजहद के बाद मामला दर्ज किया गया। इस मामले में पुलिस ने सीमापुरी पुलिस थाने के दो कांस्टेबल संदीप और रॉबिन और वाहिद नाम के एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस का एक अन्य कांस्टेबल अमित और सीमापुरी का एक बदमाश गौरव उर्फ अन्ना फरार है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article