Mumbai Rape: मुंबई में 75 साल के बिजनेसमैन ने किया महिला का रेप, पुलिस में शिकायत करने पर 'डी-गैंग' से दी थी जान से मारने की धमकी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 16, 2022, 02:24 PM IST

Mumbai Rape: आरोपी बिजनेसमैन ने महिला से 2 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था और उसे वापस नहीं किया। साथ ही जब पीड़ित महिला ने अपने ऊपर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाने की कोशिश की तो आरोपी बिजनेसमैन और दाऊद इब्राहिम से जुड़े लोगों ने सीधे धमकी दी।

Mumbai Rape: मुंबई में 75 साल के बिजनेसमैन ने किया महिला का रेप, पुलिस में शिकायत करने पर 'डी-गैंग' से दी थी जान से मारने की धमकी
Photo Credit: ANI

Mumbai Rape: मुंबई के जुहू इलाके में 35 साल की महिला से रेप के मामले में मुंबई पुलिस ने 75 साल के बिजनेसमैन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि मुंबई के जुहू इलाके में स्थित एक पांच सितारा होटल में एक 75 साल के बिजनेसमैन ने 35 साल की एक लेखिका के साथ रेप किया। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है। 

मुंबई के जुहू इलाके में 35 साल की महिला का रेप

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के नाम पर रेप पीड़ित को धमकाया और कहा कि अगर उसने पुलिस में शिकायत की तो वह उसे मार डालेगा। पीड़ित महिला ने मुंबई के अंबोली थाने में बिजनेसमैन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही महिला ने आरोप लगाया है कि उसे 'डी-गैंग' से बिजनेसमैन के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं करने की धमकी दी गई थी।

आरोपी ने महिला से लिया था 2 करोड़ रुपए का कर्ज

आरोपी बिजनेसमैन ने महिला से 2 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था और उसे वापस नहीं किया। साथ ही जब पीड़ित महिला ने अपने ऊपर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाने की कोशिश की तो आरोपी बिजनेसमैन और दाऊद इब्राहिम से जुड़े लोगों ने सीधे धमकी दी कि अगर वह इस बारे में किसी से कुछ कहती है तो वो उसे जान से मार देंगे। इस मामले की जांच फिलहाल अंबोली पुलिस से एमआईडीसी पुलिस को ट्रांसफर कर दी गई है। एमआईडीसी पुलिस महिला के दावों की जांच कर रही है।

End of Article