रायबरेली: वायरल वीडियो बना सबूत, पत्नी की पीट-पीटकर पति ने ले ली थी जान   

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 4, 2020, 12:17 PM IST

man beats wife to death in Raebareli: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में पत्नी को एक शख्स ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतरा दिया। ऐसे में पत्नी की पिटाई का वायरल वीडियो ही उसके खिलाफ सबूत बन गया है।

रायबरेली: वायरल वीडियो बना सबूत, पत्नी की पीट-पीटकर पति ने ले ली थी जान   

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जनपद के गुरुबक्शगंज क्षेत्र में हत्या का मामला सामने आया है। घटना में शराबी पति ने अपनी पत्नी को पीट-पीटकर मार दिया। इसके बाद घटना का वायरल वीडियो ही उसके खिलाफ सबूत बन गया। रायबरेली के धीरज नाम के व्यक्ति ने इस दुर्दांत घटना को अंजाम दिया है। वो शराब पीने का आदी है और इलाके में उसकी पहचान एक शराबी की है। 

एक दिन धीरज ने  अपनी पत्नी को विवाद के बाद इतना मारा कि अंदरूनी चोटों लगने के कारण उसकी जान चली गई। जब वो अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर रहा था उस दौरान पड़ोसियों ने उसका वीडियो बना लिया था। और अब यही वीडियो उसके खिलाफ सबूत बन गया है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज करने के बाद बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।  

रायबरेली के एडिश्नल एसपी नित्यानंद राय ने इस बारे में कहा, कि हमें एक महिला की मृत्यु की सूचना मिली। जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने जाकर देखा कि उस महिला के मुंह से झाग निकल रहा था। पुलिस ने महिला के शव को हिरासत में लेकर पोस्ट मॉर्टम के लिए भेज दिया। इसी बीच एक वायरल हुआ वीडियो जिसमें इस महिला के पति द्वारा बुरी तरह मारा जा रहा है उसे संज्ञान में लेते हुए मामला दर्ज किया गया है। महिला के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

End of Article