UP: फोन पर 66 से ज्यादा महिलाओं को सुना चुका था अश्लील गाने, पुलिस के हत्थे चढ़ा मनचला   

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 16, 2021, 03:21 PM IST

Uttar Pradesh News : रिपोर्ट के मुताबिक कुछ लड़कियों ने बदनामी के डर से उसके खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं कराई। आरोपी की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) के आधार पर ओरैया की पुलिस और डायल 1090 ने उसे धर दबोचा।

UP: फोन पर 66 से ज्यादा महिलाओं को सुना चुका था अश्लील गाने, पुलिस के हत्थे चढ़ा मनचला   

कानपुर : कानपुर पुलिस ने एक ऐसे 'सीरियल मॉलेस्टर' को गिरफ्तार किया है जिसके ऊपर एक दो नहीं बल्कि महिलाओं को फोन कर परेशान एवं प्रताड़ित करने के  66 से ज्यादा मामले दर्ज थे। इस आरोपी को पुलिस ने शनिवार को ओरैया में गिरफ्तार किया। 51 साल के इस व्यक्ति के पास से दो मोबाइल फोन और कई सिम कार्ड बरामद हुए हैं। आरोपी महिलाओं को रिझाने के लिए इन सिम कार्ड्स एवं फोन का इस्तेमाल करता था। यह आंकड़ा और ज्यादा हो सकता है क्योंकि कई लड़कियों ने डर की वजह से पुलिस से शिकायत नहीं की है।  

ओरैया का रहने वाला है आरोपी
टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी राजेश कुमार ओरैया जिले के बेला पुलिस स्टेशन के अधीन जीवा सरसानी गांव का रहने वाला है और उसके तीन बच्चे हैं। तीनों बच्चों की शादी हो चुकी है। राजेश के खिलाफ फोन पर महिलाओं को परेशान करने का पहला मामला साल 2018 में दर्ज हुआ। एक महिला ने वुमन पावर लाइन नंबर पर उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। आरोपी महिलाओं एवं लड़कियों को कॉल कर उनके बारे में आपत्तिजनक बातें करता था। इसके अलावा वह उन्हें अश्लील गाने सुनने और आपत्तिजनक बातें सुनने के लिए बाध्य करता था। राज्य के कई जिलों की महिलाएं एवं लड़कियां उसकी इस हरकत से परेशान थीं। उन्होंने इस बारे में लखनऊ स्थित वूमन पावर लाइन से शिकायत की थी। 

कुछ लड़कियों ने शिकायत दर्ज नहीं कराई
रिपोर्ट के मुताबिक कुछ लड़कियों ने बदनामी के डर से उसके खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं कराया। आरोपी की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) के आधार पर ओरैया की पुलिस और डायल 1090 ने उसे धर दबोचा। बेला इंस्पेक्टर और इंस्पेक्टर वूमन पावर लाइन के नेतृत्व में गठित टीम राजेश को पकड़ने में सफल हुई। 

100 से ज्यादा महिलाओं को परेशान करने की बात मानी
ओरैया की पुलिस अधीक्षक अपर्णा गौतम ने कहा, 'तकनीकी जांच एवं वूमन पावर लाइन से मिले ब्योरे के आधार पर संदिग्ध के लोकेशन की पहचान की गई। आरोपी को ओरैया में उसके जीवा सरसानी गांव स्थित घर से गिरफ्तार किया गया।' बेला इंस्पेक्टर पप्पू सिं ने कहा, 'किसानी का काम करने वाले आरोपी राजेश ने पूछताछ में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उसने खुलासा किया है कि अपनी संतुष्टि के लिए राज्य भर में उसने फोन पर 100 से ज्यादा लड़कियों एवं महिलाओं को तंग और प्रताड़ित किया।' 

End of Article