नोएडा में सोसाइटी भी सुरक्षित नहीं, कैंपस के भीतर दो लोगों की गोली मार कर हत्या

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 8, 2020, 06:42 AM IST

नोएडा में सोसाइटी के भीतर दो लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी गई। सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है।

नोएडा में सोसाइटी भी सुरक्षित नहीं, कैंपस के भीतर दो लोगों की गोली मार कर हत्या
Photo Credit: ANI

नोएडा : थाना बिसरख क्षेत्र के तहत अजनारा ली गार्डन सोसाइटी में रहने वाले दो लोगों को सोमवार देर रात अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। इस घटना में दोनों के मौत हो गई। अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था लव कुमार ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र के अजनारा ली गार्डन सोसायटी में रहने वाले विराट शर्मा तथा अरुण त्यागी को सोमवार देर रात को सोसाइटी के अंदर ही अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। इस घटना में दोनों की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि जांच में यह बात सामने आई है कि मृतक प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि प्रॉपर्टी विवाद में दोनों की हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरे की सहायता से बदमाशों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों कहना है कि बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि हत्यारे स्कॉर्पियो कार में सवार होकर सोसाइटी में आए थे। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

डीसीपी सेंट्रल नोएडा, हरीश चंद्र ने बताया कि बिसरख इलाके में कल एक आवासीय समाज के अंदर हमलावरों ने दो व्यक्तियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ,'रात के लगभग 9 बजे, 2 व्यक्तियों ने सोसाइटी में प्रवेश किया और 2 अन्य लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी, वे एक कार में बैठे थे। आरोपियों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं।'

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!