Delhi: शिवा गुर्जर हत्याकांड के वायरल वीडियो से मचा बवाल, कपिल मिश्रा बोले- मॉब लिंचिंग का केंद्र बन रही है दिल्ली

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 28, 2022, 10:59 AM IST

Shiva Gurjar Murder Case: दिल्ली के नारायणा हत्याकांड के वायरल वीडियो के बाद सियासत गर्मा गई है। 18 मार्च की रात में नारायणा गांव का रहने वाला 29 साल का एक युवक शिवा घायल अवस्था में अस्तपताल लाया गया जिस पर चाकू से हमला किया गया था।

Delhi: शिवा गुर्जर हत्याकांड के वायरल वीडियो से मचा बवाल, कपिल मिश्रा बोले- मॉब लिंचिंग का केंद्र बन रही है दिल्ली

Shiva Gurjar Murder Case: लोनी से भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर, भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का हवाला देकर बोला है कि अब दिल्ली हिंदुओ की मॉब लिंचिंग का केंद्र बनती जा रही है। गौरतलब है 18-19 मार्च की दरमियानी रात में पश्चिमी दिल्ली के नारायणा इलाके में एक 29 साल के युवक की हत्या कर दी। युवक की पहचान शिवा गुर्जर की हत्या कर दी गई थी। इस हत्या के मामले में पुलिस ने 1 नाबालिग समेत 5 लोगो को गिरफ्तार किया।

चाकू मारकर हुई हत्या

पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया था कि 18-19 मार्च की रात में हॉस्पिटल से कॉल मिली कि नारायणा गांव का रहने वाला 29 साल का एक युवक घायल अवस्था मे अस्तपताल लाया गया है और उसके शरीर पर चाकू से वार के निशान है। पुलिस ने इस मामले जांच में पाया कि मृतक अपने तीन दोस्तो के साथ 18 मार्च को 9:30 बजे नारायण के PVR  काम्प्लेक्स गया था जहां उसकी पान की दुकान में काम करने वाले लोगो से झगड़ा हो गया था। ये झगड़ा मोटरसाइकिल की मामूली टक्कर को लेकर हुआ था और इसी झगङे में पान की दुकान में काम करने वाले एक नाबालिग ने मृतक शिवा के सीने पर चाकू से हमला कर दिया जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

नाबालिग समेत सभी आरोपी गिरफ्तार 

पुलिस ने इस मामले की जांच करते हुए नाबालिग आरोपी समेत सभी हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास हत्या में इस्तेमाल किया चाकू भी बरामद कर लिया।लेकिन इस हत्या के 4 दिन बाद कुछ सेकेंड एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे मृतक सड़क पर घायल पड़ा हुआ नजर आ रहा है उसके साथ एक युवक खड़ा हुआ है और वहां से पुलिस का जवान भी नजर आ रहा है। अब कुछ नेताओं ने ट्वीट किया है और कहा कि शिवा की हत्या दूसरे सम्प्रदाय के लोगो ने बेहरमी से की गई और इस बात को लेकर अब अलग अलग सवाल खड़े किए जा रहे है।

चला कैंपेन

पुलिस जिन आरोपी युवकों को गिरफ्तार किया है उसमें मुख्य आरोपी नाबालिग है इसके अलावा अन्य हमलावरों के नाम धर्मेंद्र रॉय, सचिन रॉय, रामानुज और वकील है। पुलिस का ऑफ रिकॉर्ड कहना है कि जो युवक वीडियो में घायल शिवा के साथ दिख रहा है वो हत्यारा नही बल्कि उसका जानकार है। लेकिन ये वीडियो अब वायरल है और लोग इसको लेकर जस्टिस फ़ॉर शिवा गुर्जर का कैंपेन चला रहे है।

End of Article