बाप ने बेटी की गला काटकर कर दी हत्या, वजह जानकर आ जाएगा सदमा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 7, 2022, 04:40 PM IST

हमारे समाज में आज भी बेटियों का अपनी इच्छा से अधिकार नहीं है। ऐसा ही उदाहरण बिहार के गोपालगंज में सामने आया है। पिता ने अपनी बेटी की गला काटकर इसलिए हत्या कर दी क्योंकि वह उसके पसंद के लड़के शादी करना नहीं चाहती थी।

बाप ने बेटी की गला काटकर कर दी हत्या, वजह जानकर आ जाएगा सदमा
Photo Credit: ANI

बिहार के गोपालगंज जिले में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी बेटी का गला काट दिया। एसडीपीओ संजीव कुमार ने कहा कि पीड़िता की मां के मुताबिक मृतका अपने पिता के पसंद के आदमी से शादी करने के लिए राजी नहीं थी। 

ऑनर किलिंग के इस मामले में एक व्यक्ति ने अपनी 19 वर्षीय बेटी का गला काट दिया। स्थानीय पुलिस के मुताबिक आरोपी इंद्रदेव राम ने अपने दो भाइयों की मिलीभगत से वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की मां कलावती देवी के बयान पर नगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

गोपालगंज के एसडीपीओ (सदर) संजीव कुमार ने बताया कि पीड़ित किरण कुमारी का गांव के ही एक युवक से संबंध था। कुमार ने कहा कि मृतक के पिता इंद्रदेव उसके अफेयर से परेशान थे। उसने किरण की शादी मसान थाना क्षेत्र के बिरचा गांव के एक अन्य युवक नाती शर्मा से तय कर दी थी। किरण उससे शादी के लिए राजी नहीं थी, इसलिए उसके पिता उससे नाराज थे।

रविवार की शाम को नशे में धुत इंद्रदेव अपने भाइयों के साथ घर आए। फिर उसने अपनी बेटी के हाथ-पैर बांध दिए और उसका गला काट दिया। आरोपियों ने पीड़िता की मां कलावती देवी पर भी हमला किया। उसे चाकू से चोट भी आई है।

कुमार ने कहा कि हमें आज सुबह घटना के बारे में तब पता चला जब मृतक की मां ने हमें सूचित किया। उन्होंने कहा कि इंद्रदेव सहित तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। वे सभी फरार हैं। उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
 

End of Article