यूपी के बलिया में 'सहारा समय' टीवी चैनल के पत्रकार रतन सिंह को बदमाशों ने मारी गोली, मौके पर मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 24, 2020, 11:43 PM IST

TV Journalist Shot Dead in Balia UP: उत्तर प्रदेश के बलिया में एक टीवी जर्नलिस्ट रतन सिंह की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से पत्रकार बिरादरी में गहरा आक्रोश है।

यूपी के बलिया में 'सहारा समय' टीवी चैनल के पत्रकार रतन सिंह को बदमाशों ने मारी गोली, मौके पर मौत

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के फेफना थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक निजी हिंदी समाचार चैनल (सहारा समय) के पत्रकार रतन सिंह की गोली मारकर कथित रूप से हत्या कर दी गयी।अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने बताया, '45 साल के सिंह  की सोमवार रात्रि फेफना गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गयी। घटना के समय वह फेफना गांव की तरफ से घर की तरफ जा रहे थे।'

फेफना थाने से करीब आधा किलोमीटर इस वारदात को अंजाम दिया गया। टीवी जर्नलिस्ट रतन सिंह ने हमलावरों से बचने के लिए भागने की कोशिश की लेकिन उन्हें दौड़ाकर गोली मार दी गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है, और मामले की छानबीन कर रही है। सिंह की हत्या पर बलिया श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया है।

सूचना मिलते पुलिस अधीक्षक अपर पुलिस अधीक्षक,सीओ सदर और फेफना थानाध्यक्ष शशिमौली पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और धरपकड़ शुरू कर दी।

बताते हैं कि जर्नलिस्ट रतन सिंह का नया घर रसड़ा फेफना मार्ग पर बना हुआ है,सोमवार की शाम रतन सिंह अपने पुराने मकान पर गए हुए थे, जहां बदमाशों ने घर में घुसकर सिर में गोली मार दी। घटना का कारण फिलहाल साफ नहीं हो सका है मगर कहा जा रहा है कि  कुछ दिनों पहले रतन का उनके पट्टीदारों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था तब उन्होंने जान से मार देने की धमकी दी थी। 

End of Article