15 महीने के मासूम  बच्चे का गला दबा रही थी निर्दयी मां, CCTV में कैद हुई हरकत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 17, 2020, 02:47 PM IST

ओडिशा के पुरी जिले में एक महिला पर अपने 15 महीने के बेटे की बेरहमी से पिटाई का मामला दर्ज किया गया है, उसकी सारी हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई थी जिसके बाद कार्रवाई की गई।

15 महीने के मासूम  बच्चे का गला दबा रही थी निर्दयी मां, CCTV में कैद हुई हरकत

क्या एक मां अपने मासूम बच्चे वो भी महज 15 महीने को इतना मार सकती है कि वो बेदम हो जाए, आपका जबाव ना में होगा, लेकिन इस दौर में सब संभव है, ये मामला ओडिशा के पुरी से सामने आया है जहां एक महिला अपने 15 महीने के मासूम बेटे की बेरहमी से पिटाई करती हुई नजर रही है। ये सारी घटना CCTV में कैद हो गई है। 

खास बात ये है कि सीसीटीवी फुटेज  महिला के पति ने पुलिस को उपलब्ध कराई है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि महिला अपने ही बच्चे को बेरहमी से पीटते और गला दबा रही है, पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

क्या है आखिर ये सारा मामला 

सोशल मीडिया पर बच्चे की पिटाई का जो वीडियो वायरल हो रहा है, इस वीडियो को बच्चे के पिता ने ही पोस्ट किया साथ ही उसने अपनी शिकायत में महिला के पति ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी बेटे के साथ ऐसे ही व्यवहार करती है और मना करने के बाद भी नहीं सुनती है। आखिर तंग आकर उसे ये कदम उठाना पड़ा। पति ने कहा कि बच्चे के साथ ही नहीं बल्कि उसके माता-पिता को भी शारीरिक और मानसिक तौर पर वो प्रताड़ित करती है, ऐसा आरोप पति ने अपनी पत्नी को लेकर लगाया है।

वहीं, महिला ने सभी आरोपों से इंकार किया है, शिकायतकर्ता पति ने पुलिस को बताया कि पत्नी की ये नीच हरकत सामने लाने के लिए उसने घर में कई जगह सीसीटीवी कैमरे छिपाकर लगाए थे, ताकि उसका असली चेहरा लोगों के सामने ला सके।

End of Article