डॉक्‍टर के 8 साल के मासूम को पहले किया किडनैप फिर किया बेरहमी से मर्डर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 31, 2022, 01:50 PM IST

Bulandshahr Crime News: बच्चे का अपहरण करने और उसकी हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए निजाम और शाहिद के बताने पर छतरी थाना क्षेत्र से शव बरामद किया गया।

डॉक्‍टर के 8 साल के मासूम को पहले किया किडनैप फिर किया बेरहमी से मर्डर

Bulandshahr Doctor son murder: बुलंदशहर पुलिस ने एक डॉक्टर के बेटे का शव बरामद किया। डॉक्टर का आठ साल का बेटा पिछले दो दिनों से लापता था पुलिस ने इसकी जानकारी दी देबाई की क्षेत्राधिकारी वंदना शर्मा ने कहा कि बच्चे का शव छतरी थाना क्षेत्र से बरामद किया गया था। 

डॉक्टर के दो बर्खास्त कर्मचारियों निजाम और शाहिद को बच्चे का अपहरण कर उसकी हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और उन्हीं के बयान के आधार पर बच्चे का शव बरामद किया गया।

उन्होंने कहा कि बच्चे के पिता ने शुक्रवार शाम को अपने बेटे के लापता होने के तुरंत बाद पुलिस को मामले की सूचना दी थी और पुलिस तुरंत कार्रवाई में जुट गई थी।

प्रारंभिक जांच के दौरान मिले सबूतों के आधार पर पुलिस ने डॉक्टर के दो पूर्व कर्मचारियों को हिरासत में लिया और बच्चे के अपहरण के सिलसिले में उनकी कथित भूमिका को लेकर उनसे पूछताछ की थी।

'डॉक्टर से बदला लेने के लिए बच्चे का अपहरण किया और उसे मार डाला'

पहले कंपाउंडर के रूप में काम कर रहे दोनों ने पुलिस के सामने स्वीकार किया कि उन्होंने डॉक्टर से बदला लेने के लिए बच्चे का अपहरण किया और उसे मार डाला क्योंकि उसने दो साल पहले उन्हें उनके काम में कुछ गलती करने के लिए बर्खास्त कर दिया था।

End of Article