IIT के 2 छात्रों ने किया 7 साल के बच्चे का अपहरण, मफलर से गला घोंटकर की हत्या

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 3, 2021, 08:57 PM IST

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में आईटीआई के दो छात्रों ने कथित रूप से एक 7 वर्षीय लड़के का अपहरण किया और बाद में उसकी मफलर से गला घोंटकर हत्या कर दी। बाद में परिवार से 7 लाख रुपए की फिरौती भी मांगी।

 IIT के 2 छात्रों ने किया 7 साल के बच्चे का अपहरण, मफलर से गला घोंटकर की हत्या

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में दो छात्रों ने एक 7 साल के लड़के का कथित तौर पर अपहरण किया और 7 लाख रुपए की फिरौती मांगने से पहले उसकी हत्या कर दी। दोनों आरोपी आईटीआई के छात्र हैं और उनमें से एक ने पहले लड़के को ट्यूशन दिया था। दोनों आरोपियों की पहचान शिवम कुमार श्रीवास्तव और आकाश के रूप में हुई। 

मृतक 7 साल के बच्चे की पहचान अभिषेक के रूप में हुई। अभिषेक की शनिवार को कथित रूप से दो आरोपियों ने गला दबाकर हत्या कर दी। शनिवार को सुबह लगभग 10 बजे लड़का यादव कॉलोनी में अपने ट्यूटर के घर जाने के लिए अयोध्या रोड पर अपने घर से निकला था। लड़के को दोपहर 12 बजे तक लौटना था।

दोपहर दो बजे तक घर नहीं लौटने पर लड़के के पिता दीपचंद यादव ने उसकी तलाश शुरू की। लगभग 3 बजे दीपचंद को उनके फोन पर एक मिला, जिसमें लिखा था कि अभिषेक का अपहरण कर लिया गया है। मैसेज में आगे लिखा था कि उन्हें अपने बेटे की रिहाई के लिए फिरौती के रूप में 7 लाख रुपए देने होंगे। इसके बाद दीपचंद शाहगंज पुलिस स्टेशन गए। 

पुलिस ने शिकायत दर्ज की और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया लेकिन गिरफ्तारी से पहले उन्होंने बच्चे की हत्या कर दी थी। जांच से पता चला कि उन्होंने मफलर से 7 वर्षीय लड़के की हत्या की।
 

End of Article