काले जादू से ₹ 50 करोड़ की 'बारिश' का लालच, फिर किया लड़की के कपड़े उतरवाने का प्रयास और..

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 1, 2021, 06:46 AM IST

महाराष्ट्र के नागपुर में 50 करोड़ रुपये की “बारिश” कराने के वास्ते जादू-टोना करने का प्रलोभन देकर एक लड़की पर दबाव बनाने वाले पांच आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं।

काले जादू से ₹ 50 करोड़ की 'बारिश' का लालच, फिर किया लड़की के कपड़े उतरवाने का प्रयास और..

नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर में एक हैरान करने वाला वाला मामला सामने आया है, जहां कुछ लोगों ने 'काले जादू' के बहाने एक लड़की को 50 करोड़ रुपये की 'पैसों की बारिश' करवाने का लालच दिया। इसी बहाने आरोपियों ने लड़की के कपड़े उतरवाने की कोशिश भी की लेकिन उनकी एक हरकत उन्हें ही भारी पड़ी और अब पांचों आरोपी जेल की सलाखों के पीछे हैं। लड़की ने ऐन वक्त पर सूझबूझ ना दिखाई होती तो उसके साथ किसी भी अनहोनी की घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था।

लड़की को हुई शक तो खुली पोल

खबर के मुताबिक, अपनी शिकायत में लड़की ने कहा है कि कुछ दिन पहले उसे एक शख्स मिला था जिसने उसे अमीर बनने का सपना दिखाया था और इसके लिए उसने कुछ शर्तें रखी थी। आरोपी ने कहा था कि यदि लड़की इन शर्तों को पूरा करती है तो वह अमीर बन जाएगी और काले जादू की बदौलत आसमान से 50 करोड़ रुपये की बारिश होगी। इसके बार लड़की आरोपी के झांसे में आ गई लेकिन जब बाद में आरोपियों ने पीड़िता से कपड़े उतारने को कहा तो उसे कुछ शक हुआ। आरोपी लगातार निर्वस्त्र होने का दवाब बनाने लगे और पीड़िता नजरअंदाज करने लगी।

 पुलिस ने किया गिरफ्तार

पीड़िता के लगातार नजरअंदाज करने के बावजूद भी आरोपी उस पर दवाब बनाते रहे जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस का सहारा लिया और थाने जाकर शिकायत दर्ज करा दी। लकड़गंज पुलिस ने तहकीकात करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ काला जादू कानून, पाक्सो तथा अन्य अधिनियमों में मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान विकी गणेश खपरे (20), दिनेश महादेव निखरे (25), रामकृष्ण दादाजी म्हास्कर (41), विनोद जयराम मसराम (42) और डीआर उर्फ सोपान हरिभाऊ कुमरे (35) के रूप में की गई है। 

End of Article