'अगर तुम मेरी नहीं हुई तो, किसी और की भी नहीं हो सकती', ये कहकर पूर्व प्रेमी ने किया महिला पर चाकू से हमला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 1, 2021, 08:50 AM IST

मुबंई की एक वयस्त रोड़ पर एक 22 साल की महिला पर चाकू से हमला हो गया और लोग तमाशबीन बने रहे। यहा एक पूर्व प्रेमी ने महिला पर चाकू से प्रहार किया।

'अगर तुम मेरी नहीं हुई तो, किसी और की भी नहीं हो सकती', ये कहकर पूर्व प्रेमी ने किया महिला पर चाकू से हमला

 मुंबई: मुंबई में एक भयानक वारदात सामने आई है, जहां एक शख्स ने अपनी पूर्व प्रेमिका पर बीच सड़क पर चाकू से हमला कर दिया। 22 वर्षीय मृतका का इतना कसूर था कि उसने अपने पूर्व प्रेमी के साथ रिश्ते को आगे की जगह रिश्ता तोड़ने का फैसला किया था जिसके बाद शख्स परेशान हो गया था। आरोपी ने मुंबई की व्यस्त सड़क पर शनिवार को लड़की को चाकू से गोद दिया और फिर फरार हो गया।

ये कैसे हुआ

दरअसल शनिवार को मुंबई के अंधेरी पूर्व इलाके के साकी नाका इलाके में महिला के घर से महज 100 मीटर की दूरी पर दिनदहाड़े छुरा घोंपने की घटना जैसे ही सामने आई तो वहां हडकंप मच गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। खबर के मुताबिक,  शाम करीब 6:30 बजे, एक पैकेजिंग यूनिट में काम करने वाली युवती अपने ऑफिस से घर लौट रही थी तभी आरोपी अर्जुन सिंह (26) रास्ते में आ गया और उसने युवती का हाथ पकड़ लिया। फिर उसने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की।

तमाशबीन बने रहे लोग

इसके बाद जब महिला ने विरोध किया, तो अर्जुन सिंह ने वहां भीड़ के सामने महिला के पेट में चाकू घोंप दिया और मौके से फरार हो गया। बाद में पीड़िता घर वापस चली गई, जिसके बाद उसके पिता, जो एक ऑटोरिक्शा चालक हैं, उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। इस घटना ने फिर से शहर के उस पक्ष को उजागर कर दिया जहां किसी ने भी पीड़िता की मदद नहीं की और हर कोई तमाशबीन बना रहा।

आरोपी ने किया सरेंडर

आरोपी ने अगली सुबह की नाका पुलिस स्टेशन पहुंचकर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने कहा, 'वे (पीड़िता और आरोपी) चार साल पहले एक रिश्ते में थे और वह भी उसके साथ चली गई ... वे एक साल से अधिक समय तक साथ रहे थे। अर्जुन सिंह को शराब और ड्रग्स की लत थी और वह कोई स्थाई नौकरी नहीं कर रहा था इसलिए पीड़ित युवती ने उसके साथ रिश्ते को खत्म कर लिया। वह उसका साथ छोड़कर अपने माता-पिता के साथ वापस चली गई।'  

कही ये बात

इसके बाद भी अर्जुन सिंह ने महिला का पीछा नहीं छोड़ा और वह लगातार उसके आसपास मंडराते रहा क्योंकि वह पीड़िता के साथ रिश्ता बनाए रखना चाहता था। पुलिस के मुताबिक अर्जुन सिंह ने पीड़िता से कहा, "अगर वह उसके साथ नहीं रह सकती है, तो फिर वह किसी और के साथ भी संबंध नहीं बनाएगी।" पुलिस ने सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के तहत हत्या के प्रयास, छेड़छाड़ और घूरने का मामला दर्ज किया है।

End of Article