Aligarh: एटा के प्रमुख सीमेंट कारोबारी की अलीगढ़ में गोली मारकर हत्या, DIG से मुलाकात कर लौट रहे थे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 28, 2021, 07:07 AM IST

Cement Businessman Sandeep Gupta Murder: एटा के निवासी प्रमुख सीमेंट कारोबारी संदीप गुप्ता को सोमवार रात अलीगढ़ के सिविल लाइंस इलाके में सरे-बाजार गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। 

 Aligarh: एटा के प्रमुख सीमेंट कारोबारी की अलीगढ़ में गोली मारकर हत्या, DIG से मुलाकात कर लौट रहे थे

Etah's Cement Businessman Sandeep Gupta Murder in Aligarh: यूपी के एटा जिले के अलीगंज कस्बा निवासी अल्ट्राटेक सीमेंट के वितरक संदीप गुप्ता (Sandeep Gupta murder) की सोमवार शाम अलीगढ़ (Aligarh) में हत्या कर दी गई। अलीगढ़ जिले में थाना क्वारसी के प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह के अनुसार, सोमवार शाम करीब आठ बजे राम घाट स्थित सेंटर प्वाइंट समद रोड पर 55 साल के एटा के प्रमुख व्यवसायी गुप्ता  की कार पर मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर उनकी हत्या कर दी पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

बताया जा रहा है कि कारोबारी संदीप गुप्ता सोमवार की शाम डीआईजी दीपक कुमार से मिलने गए थे और इस मुलाकात के बाद  वो अपने दफ्तर पर आए थे उसके थोड़ी देर बाद ही वो सीमेंट कंपनी के एक अधिकारी को उसके घर पर छोड़ने जा रहे थे वो अपनी SUV गाड़ी में थे वहीं दूसरी गाड़ी में उनका गनर था दोनों गाड़ी एक साथ ही चल रही थी कि रास्ते में हत्या हो गई।

घटना अलीगढ़ के सिविल लाइंस इलाके में घटी,  संदीप के सिर में गोली मारी गई वहीं दूसरी गोली पेट में लगी, बीच बाजार गोलीबारी से वहां हड़कंप मच गया और लोग दहशत में आ गए, तुरंत ही लोग कारोबारी को लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया।

गौर हो कि यूपी में विधानसभा चुनाव होने हैं और पुलिस की सख्ती इसे लेकर जारी है बावजूद इसके बदमाशों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने बीच राह प्रमुख कारोबारी की हत्या कर डाली।

End of Article