बुजुर्ग पत्नी से दुष्कर्म का प्रयास, बेटी बचाने पहुंची तो किया खुद पर चाकू से वार, बाद में लगाया ये आरोप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 31, 2021, 10:46 PM IST

Dholpur News: राजस्थान के धौलपुर में एक बुजुर्ग ने अपनी बेटी पर चाकू मार घायल करने का आरोप लगाया है, जबकि उसकी पत्नी का आरोपी है कि शिकायतकर्ता ने खुद को चाकू मार घायल कर लिया।

बुजुर्ग पत्नी से दुष्कर्म का प्रयास, बेटी बचाने पहुंची तो किया खुद पर चाकू से वार, बाद में लगाया ये आरोप

धौलपुर: राजस्थान के धौलपुर से मंगलवार सुबह अजीबोगरीब मामला सामने आया। सिर और हाथ में चाकू लगने से घायल बुजुर्ग ने अपनी बेटी पर चाकू मारने का आरोप लगाया है जबकि बुजुर्ग की पत्नी ने पति पर खुद को चाकू मारकर घायल करने की शिकायत पुलिस को दी है। निहाल गंज थाने में शिकायत लेकर पहुंची घायल बुजुर्ग महिला ने बताया कि उसका पति आए दिन घर में अकेली रहने वाली पत्नी और बेटी पर अत्याचार करता है। बुजुर्ग महिला ने बताया कि उसके तीन बेटे दिल्ली में रहकर काम करते हैं। 

मंगलवार सुबह 5:30 बजे जब वह मंदिर से घर पर लौटी। तभी बुजुर्ग ने उसे घर के बाहर बने चौक में पकड़ लिया। जहां मुझे निर्वस्त्र कर जबरदस्ती करने लगा। बुजुर्ग महिला के चीखने पर घर में सो रही बेटी बाहर निकल आई। जहां उसने अपने पिता से मां को छुड़ाने का प्रयास किया। जिससे नाराज होकर बुजुर्ग घर में घुसकर रसोई के चाकू निकाल लाया और मां बेटी के सामने खुद को चाकू मारकर घायल कर लिया। 

वहीं दूसरी ओर अस्पताल में भर्ती कराए गए घायल बुजुर्ग ने बताया कि सुबह के पहर वह पत्नी से जबरदस्ती की कोशिश कर रहा था। तभी घर में सो रही बेटी ने चाकू से उस पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। मामले को लेकर बुजुर्ग निहालगंज चौकी पहुंचा जहां से पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया है। वहीं थाना प्रभारी बाबूलाल ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। जिसके बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

End of Article