Delhi: नाबालिग लड़की का यौन शोषण करने का आरोपी युवक गिरफ्तार, पांच जुवेनाइल भी अरेस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 26, 2022, 09:44 AM IST

Minor Sexual Assault in Delhi: दिल्ली में एक बार फिर एक बच्ची के साथ यौन शोषण की घटना सामने आई है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में 21 साल के एक युवक और पांच किशोरों को गिरफ्तार किया है।

Delhi: नाबालिग लड़की का यौन शोषण करने का आरोपी युवक गिरफ्तार, पांच जुवेनाइल भी अरेस्ट
Photo Credit: ANI

Minor Sexual Assault in Delhi: दिल्ली पुलिस ने पिछले हफ्ते 12 साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर यौन शोषण के आरोप में 21 साल के एक युवक और पांच किशोरों को गिरफ्तार किया है। ये घटना 20 मई को पश्चिम विहार वेस्ट पुलिस स्टेशन के एरिये में हुई थी। पुलिस ने कहा कि बाद में आईपीसी और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

21 साल के आरोपी के ​​साथ थी लड़की की दोस्ती

पुलिस ने बताया कि 20 मई को 12 साल की बच्ची के यौन शोषण के संबंध में पीसीआर पर एक कॉल आई थी। पूछताछ करने पर पता चला कि छह लड़कों ने 12 साल की एक बच्ची का यौन शोषण किया था. पीड़िता ने कहा कि 21 साल के आरोपी युवक के ​​साथ उसकी दोस्ती थी, जो उस दिन उससे मिला और फिर उसे रेलवे लाइन के पास जंगल में ले गया, जहां पांच किशोर पहले से मौजूद थे।

आईपीसी और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने आगे बताया कि 21 साल के आक्रोश समेत तीन लड़कों ने उसका यौन उत्पीड़न किया, जबकि अन्य तीन मौके पर मौजूद थे और इस घटना को देख रहे थे। घटना के बाद लड़की अपने घर वापस आई और अपने परिवार को घटना के बारे में बताया, जिसके बाद उन्होंने 112 नंबर पर कॉल किया। बाद में पश्चिम विहार वेस्ट पुलिस स्टेशन में धारा 354/354 (बी)/341/376डीए आईपीसी और 6/17/21 पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। 

End of Article