पुणे में पड़ोसी ने 10 साल की मूक बधिर बच्ची का किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया मामला दर्ज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 24, 2022, 07:07 PM IST

Pune Crime News: पुणे शहर एक बार फिर से शर्मसार है। यहां एक मूकबधिर 10 साल की बच्ची को पड़ोसी उसके घर से उठा ले गया। उसके बाद उसे शराब पिलाकर उसका रेप किया। बच्ची की मां कि शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पुणे में पड़ोसी ने 10 साल की मूक बधिर बच्ची का किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया मामला दर्ज
Photo Credit: Representative Image

Pune News: इंसान जब हैवान बन जाए तो वह अपराध की सारी सीमाएं पार कर जाता है। पुणे में दो दरिंदों  ने कुछ ऐसा ही किया दस साल की एक मासूम बच्ची के साथ। वानोवरी क्षेत्र में 10 वर्षीय मूक बधिर बच्ची का उसके घर के बाहर से अपहरण कर लिया गया। उसे जबरन शराब पिलाई गई और उसका यौन शोषण किया गया। शुक्रवार देर रात हुई इस घटना के बाद बच्ची इतनी सदमे में थी कि दो दिन तक मां उसे संभालती रही। आखिर रविवार को उसने हिम्मत दिखाकर मामला दर्ज करवाया।

बच्ची की मां की शिकायत के आधार पर पुणे सिटी पुलिस ने वानोवरी थाने में एक पड़ोसी समेत दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। जल्द ही वे पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

घर के बाहर से किया बच्ची को किडनैप 

पुलिस के मुताबिक घटना शुक्रवार रात करीब 11.30 बजे की है। रात के दौरान दोनों आरोपी दोपहिया वाहन पर आया और बच्ची का अपहरण कर ले गए। इसके बाद वे उसे अज्ञात स्थान पर ले गए और जबरन शराब पिलाई। इसके बाद बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। रूह कंपा देने वाली इस घटना से 10 साल की मूक बधिर बच्ची बेहद सदमे में आ गई। बताया जा रहा है कि बच्ची के न मिलने पर जब मां उसे खोजने निकली तो उसने देखा कि दो लोग बच्ची को उठाकर ले जा रहे हैं। उसने उनका पीछा भी किया, लेकिन उन्हें पकड़ न सकी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बच्ची की तलाश की, लेकिन कई घंटों के बाद बच्ची का पता चला।

पुलिस को है आरोपियों की तलाश

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी फरार हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 354, धारा 328 और धारा 34 के साथ ही पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।  

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!