Delhi Rape: फिर शर्मसार हुई देश की राजधानी दिल्ली, फैक्ट्री के अंदर 9 साल की बच्ची का रेप; आरोपी गिरफ्तार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 4, 2022, 12:20 PM IST

Delhi Rape: दिल्ली पुलिस ने न्यू सीलमपुर इलाके में एक नौ साल की बच्ची से रेप के मामले में 46 साल के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रेप के आरोपी के खिलाफ रेप और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

Delhi Rape: फिर शर्मसार हुई देश की राजधानी दिल्ली, फैक्ट्री के अंदर 9 साल की बच्ची का रेप; आरोपी गिरफ्तार
Photo Credit: ANI

Delhi Rape: देश की राजधानी दिल्ली के न्यू सीलमपुर इलाके में नौ साल की बच्ची से रेप के मामले में 46 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान बिहार के बेगूसराय के नरवाड़ा गांव के मूल निवासी मोहम्मद शाजिद के रूप में हुई है, जिसे एक फैक्ट्री के अंदर नाबालिग से कथित तौर पर रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि रेप और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

दिल्ली में फिर हुआ नाबालिग बच्ची का रेप

पुलिस ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि 3 जून को सुबह करीब 11.15 बजे सीलमपुर पुलिस स्टेशन में एक पीसीआर कॉल आई, जिसमें बताया गया कि न्यू सीलमपुर में एक 9 साल की लड़की के साथ रेप किया गया है। तुरंत हमारी टीम मौके पर पहुंची और पीड़िता को मेडिकल के लिए जेपीसी अस्पताल भेज दिया। मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि हुई है।

रेप का आरोपी गिरफ्तार

साथ ही कहा कि न्यू सीलमपुर पुलिस स्टेशन में धारा 376 एबी, 376 (2) (एल) आईपीसी और 6 पॉस्को अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी शाजिद लड़की के घर के पास स्थित एक फैक्ट्री में काम करता है और उसे जानता था। जब लड़की सड़क पर खेल रही थी, उस व्यक्ति ने उसे फुसलाया और कारखाने में ले जाकर उसका रेप किया। पुलिस के मुताबिक बच्ची बचपन से ही मेंटल डिसऑर्डर से पीड़ित है। 

End of Article