Jaipur Crime News: जयपुर में युवती से रेप, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, जानिए क्या है पूरा मामला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 3, 2022, 01:04 PM IST

Jaipur Crime News: जयपुर के सुभाष चौक थाना इलाके में 18 साल की लड़की से रेप का मामला सामना आया है। आरोपी पीड़िता के मां का बिजनेस पार्टनर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की खोज शुरू कर दी है।

Jaipur Crime News: जयपुर में युवती से रेप, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, जानिए क्या है पूरा मामला
Photo Credit: ANI

Jaipur Crime News: जयपुर शहर में आए दिन रेप के मामले प्रकाश में आ रहे हैं। ताजा मामला सुभाष चौक थाना इलाके का है, जहां 18 साल की लड़की से बलात्कार उसके ही अंकल ने किया है। आरोपी पीड़िता से दोगुनी उम्र का है। आरोपी पीड़िता की मां के साथ बिजनेस करता है। आरोप है कि आरोपी अंकल ने अश्लील वीडियो बनाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता के घर आरोपी का आना-जाना लगा रहता था। उसने पहली बार अप्रैल महीने में युवती के साथ दरिंदगी की। उसके बाद अश्लील वीडियो बना लिया। वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल करता रहा और कई बार युवती के साथ रेप किया। पुलिस मामले में जांच-पड़ताल कर रही है।

घुमाने के बहाने घर ले जाकर किया रेप

जानकारी के लिए बता दें कि एसएचओ जयप्रकाश पूनिया ने बताया कि सुभाष चौक निवासी 18 साल की लड़की ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। जयसिंहपुरा खोर निवासी प्रदीप राजवानी (35) उसकी मां का बिजनेस पार्टनर है। पिछले छह सालों से मां के साथ आरोपी प्रदीप कुर्तियों का बिजनेस कर रहा है। बिजनेस पार्टनर होने के कारण आरोपी प्रदीप राजवानी का घर पर आना-जाना है। वह परिवार के सदस्यों के साथ घुल-मिल गया था। पीड़िता के परिवार वाले भी उसके ऊपर भरोसा करते थे। आरोप है कि अप्रैल के अंतिम सप्ताह में आरोपी प्रदीप उसके घर आया था। घुमाने-फिराने की कहकर पीड़िता को लेकर अपने घर चला गया।

ब्लैकमेल कर होटल ले जाकर करता था दरिंदगी

आरोपी ने पीड़िता को घर ले जाकर उसके साथ जबरन रेप किया और अश्लील वीडियो बना लिया। अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। घर पर किसी को नहीं बताने पर आरोपी की हिम्मत बढ़ गई। यहीं से उसके मन का डर खत्म हो गया। अश्लील वीडियो को वायरल करने की कहकर दो-चार बार होटल में ले जाकर भी दरिंदगी का शिकार बनाया। आरोपी के इस घिनौनी कृत्य से परेशान होकर पीड़िता ने अपनी मां को आपबीती सुनाई। गुस्साएं परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया है। अब आरोपी की तलाश की जा रही है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!