New Delhi: दिल्ली पुलिस ने त्रिपुरा के पूर्व मंत्री को हिरासत में लिया, कॉलेज छात्रा से छेड़छाड़ का है आरोप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 30, 2022, 06:42 AM IST

New Delhi: विधायक के खिलाफ धारा 354 और 354 ए के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। 29 जून को दिल्ली पुलिस ने विधायक के खिलाफ दर्ज की, जिसके बाद विधायक को नोटिस दिया गया।

New Delhi: दिल्ली पुलिस ने त्रिपुरा के पूर्व मंत्री को हिरासत में लिया, कॉलेज छात्रा से छेड़छाड़ का है आरोप
Photo Credit: ANI

New Delhi: त्रिपुरा के पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक मेवर कुमार जमातिया को कॉलेज की छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है। घटना को लेकर त्रिपुरा के एक छात्र ने 28 जून की रात दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। जमातिया ने राज्य आदिवासी कल्याण मंत्री के रूप में काम किया था।

छेड़छाड़ के आरोप में दिल्ली पुलिस ने त्रिपुरा के पूर्व मंत्री को हिरासत में लिया

28 जून को दर्ज की गई शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस ने विधायक के खिलाफ मामला दर्ज किया और हिरासत में लिया। इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक विधायक के खिलाफ धारा 354 और 354 ए के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। 29 जून को दिल्ली पुलिस ने विधायक के खिलाफ दर्ज की, जिसके बाद विधायक को नोटिस दिया गया। फिलहाल पुलिस विधायक से पूछताछ कर रही है।

विधायक से पूछताछ कर रही है दिल्ली पुलिस

इस बीच त्रिपुरा भवन के संयुक्त रेजिडेंट कमिश्नर रंजीत दास ने त्रिपुरा सरकार को घटना की जानकारी दी। पत्र के अनुसार दिल्ली पुलिस पीड़िता का बयान दर्ज करने के लिए 28 जून की रात त्रिपुरा भवन पहुंची थी। पत्र के मुताबिक आपको सूचित किया जाता है कि दिल्ली पुलिस की एक टीम ने कल रात दो बार त्रिपुरा भवन का दौरा किया और पीड़िता से मुलाकात की, जो दिल्ली में पढ़ने वाली एक छात्रा है। 

पुलिस ने मेवर कुमार जमातिया के खिलाफ उसकी शिकायत के संबंध में उसका बयान दर्ज किया। पत्र में बताया गया है कि पुलिस टीम ने सुबह फिर से दौरा किया और पीड़िता और मेवर कुमार जमातिया को पुलिस स्टेशन ले गई।

End of Article