Delhi Crime News: बेरहमी से पिटाई में मासूम बच्चे की मौत, पुलिस को मां-बाप पर शक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 7, 2022, 12:43 PM IST

दिल्ली के खानपुर इलाके में मासूम की बेहरमी से हुई पिटाई में मासूम बच्चे की मौत हो गई है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि मासूम के माता पिता की भूमिका भी शक के दायरे में है।

Delhi Crime News: बेरहमी से पिटाई में मासूम बच्चे की मौत, पुलिस को मां-बाप पर शक

दिल्ली पुलिस को कल चाइल्ड हेल्पलाइन से कॉल मिली कि एक 5 साल के मासूम को उसके बाप ने बेहरमी से मारा है और उसको मैक्स साकेत अस्तपताल लेकर गए है। पुलिस की टीम वहां पहुंची तो पता चला कि बच्चे की ईलाज के दौरान मौत हो गई है।पुलिस ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज करते हुए उसके पिता को हिरासत में लिया है। बच्चे की माँ बेहोशी हालात में उसे अस्पताल लेकर गई थी। बच्चे के शरीर पर गहरी चोटों के  निशान थे।

पुलिस को मां-बाप पर शक
शुरुआती पूछताछ में बच्चे के माता पिता ये नही बताए पाए कि बच्चे की ये हालात कैसे हुई। फिलहाल बच्चे के शव को AIIMS की मोर्चरी में रखा गया है, शुक्रवार को  पोस्टमार्टम किया जाएगा।पुलिस ने बताया कि बच्चे का परिवार खानपुर के नारायणा अपार्टमेंट रहता है। अब किन परिस्थितियों में बच्चे के साथ इस तरह का निर्मम व्यवहार हुआ उसकी पुलिस जांच कर रही है और बच्चे के पिता आदित्य पांडे को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

End of Article