Bihar: अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने की पत्नी की हत्या, शव को बिजली के टावर से लटकाया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 12, 2022, 05:10 PM IST

Bihar: मृतक महिला के बेटे ने पिता के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। बेटे ने पुलिस से कहा कि मेरे पिता ने मेरी मां को मार डाला क्योंकि वह उनके कई अवैध संबंधों का विरोध करती थीं।

Bihar: अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने की पत्नी की हत्या, शव को बिजली के टावर से लटकाया

Bihar: बिहार के समस्तीपुर में पति ने अपने अवैध संबंध का विरोध करने पर अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी। साथ ही शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को बिजली के टावर से लटका दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। क्षेत्र के रूपौली हाई स्कूल के पास सैदपुर जाहिद गांव में महिला का शव बिजली के टावर से लटकता मिला।

बिहार में अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने की पत्नी की हत्या

ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। शव को पोस्टमॉर्टम जांच के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पहचान उमा देवी के रूप में हुई है। महिला को अपने पति के कई अवैध मामलों के बारे में पता चला। मृतक महिला के बेटे ने पिता के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। बेटे ने पुलिस से कहा कि मेरे पिता ने मेरी मां को मार डाला क्योंकि वह उनके कई अवैध संबंधों का विरोध करती थीं।

यूपी में पति ने दूसरी गर्भवती पत्नी की गोली मारकर की हत्या

वहीं एक दूसरे मामले में यूपी के फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी दूसरी गर्भवती पत्नी की गोली मारकर कथित रूप से हत्या कर दी। मंगलवार को गाजीपुर थाने के प्रभारी आनंद सिंह भदौरिया ने बताया कि थरियांव थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर गांव के 35 साल के राज कुमार ने अपनी चचेरी भतीजी 28 साल की रीता देवी  से प्रेम विवाह किया था, जबकि पहली पत्नी से उसके चार बच्चे हैं।

उन्होंने बताया कि करीब तीन महीने पहले राज कुमार दूसरी पत्नी रीता को लेकर बड़नपुर चौराहा निवासी राम कुमार कुशवाहा के मकान में किराए पर रहने लगा था और सोमवार रात को सो रही दूसरी गर्भवती पत्नी की उसने गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

End of Article