Ahmedabad: नौकरानी का काम पसंद नहीं आया तो महिला ने चाकू से कर दिया हमला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 4, 2020, 11:19 AM IST

नौकरानी का काम पसंद नहीं आया तो मालकिन ने उस पर चाकू से हमला कर दिया जिसमें उसके बाएं हाथ की हथेली बुरी तरह से कट गई। मामला अहमदाबाद का है।

Ahmedabad: नौकरानी का काम पसंद नहीं आया तो महिला ने चाकू से कर दिया हमला
Photo Credit: Representative Image

अहमदाबाद : नौकरानी के द्वारा किए गए घर के कामों से खुश नहीं हुई मालकिन तो उसने चाकू से उसपर हमला कर दिया। ये मामला अहमदाबाद का है। 25 वर्षीय महिला डोमेस्टिक हेल्पर जो एक महिला के घर पर काम करती थी उस घर की मालकिन को उसका काम पसंद नहीं आय़ा तो उसने चाकू से उसपर हमला कर दिया।

नौकरानी का नाम प्रीति कुमारी राम है जो बिहार से है वह अहमदाबाद के वसना एरिया में शांतनु सिंह और कल्याणी के घर पर रहकर उनके यहां घर का काम करती थी। पिछले 4 सालों से वह उनके घर पर रहकर डोमेस्टिक हेल्पर का काम करती थी।

रविवार की सुबह 25 वर्षीय प्रीति कुमार रोजाना की तरह घर के काम कर रही थी तो उसी समय घर की मालकिन कल्याणी ने उसे कहा कि वह उसके घर का काम सही से नहीं कर रही है वह उसके काम से खुश नहीं है।

अपनी शिकायत में प्रीति ने बताया है कि उसकी मालकिन कल्याणी ने उस पर गाली गलौज भी करना शुरू कर दिया था। अपनी नौकरानी को गालियां देने के बाद कल्याणी ने उसे मारना भी शुरू कर दिया।

इसी बीच में कल्याणी ने पास में टेबल पर रखा चाकू उठाया और उस पर हमला कर दिया। प्रीति कुमारी ने पुलिस को अपनी शिकायत में ये बातें बताई।
अपनी सुरक्षा में प्रीति ने अपने हाथ से चाकू को रोकने की कोशिश की लेकिन इसी क्रम में चाकू से उसके बाएं हाथ की हथेली कट गई।

प्रीति कुमारी ने बताया कि वह फौरन वहां से बाहर भागी। एक व्यक्ति ने उसे खून से लथपथ देखा तो फौरन एंबुलेंस को बुलाया जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक प्रीति की शिकायत के आधार पर मालकिन कल्याणी के खिलाफ एक केस दर्ज कर लिया गया है।

End of Article