युवक के प्राइवेट पार्ट में दोस्त ने एयरप्रेशर से भरी हवा, मजाक पड़ा भारी, युवक की हालत गंभीर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 16, 2021, 12:21 PM IST

मध्य प्रदेश के कटनी में एक दोस्त ने अपने साथी के साथ ऐसा मजाक किया कि उसकी जान पर बन आई है। गंभीर रूप से घायल युवक अभी अस्पताल में भर्ती है।

युवक के प्राइवेट पार्ट में दोस्त ने एयरप्रेशर से भरी हवा, मजाक पड़ा भारी, युवक की हालत गंभीर

कटनी: मध्य प्रदेश के कटनी में एक हैरान करने वाला वाकया सामने आया है जहां एक साथी द्वारा किया गया मजाक युवक को इस कदर भारी पड़ा है कि उसकी हालत गंभीर हो गई है और फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। दरअसल अस्पताल में भर्ती युवक के साथ उसके साथ काम करने वाले युवक ने मजाक किया और एयरप्रेशर द्वारा युवक के प्राइवेट पार्ट (गुदा) में हवा भर दी और इसके बाद युवक की हालत बिगड़ गई।

डॉक्टरों ने किया रिफर
गंभीर हालत में घायल युवक को पहले तो कचहरी चौक स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाया गया लेकिन हालत बिगड़ती देख डॉक्टरों ने उसे जबलपुर रेफर कर दिया। युवक की हालत बेहद खराब बताई जा रही है और डॉक्टर उसके इलाज में जुटे हुए हैं। मामला पुलिस तक भी पहुंच चुका है और पुलिस ने उस मिल के कर्मचारी के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया है जहां युवक काम करता था और उसके साथ यह कृत्य हुआ था।

मजाक पड़ा भारी
दरअसल कटनी के माधवनगर स्थित एक मिल में मजदूर और ऑपरेटर के बीच में मजाक चल रही थी और इसी दौरान मजाक-मजाक में मशीन आपरेटर विनोद ठाकुर ने मजदूर सुखराम यादव के के प्राइवेट पार्ट में हवा भर दी जिससे हवा पेट में पहुंच गई। जिस समय विनोद ने इस कृत्य को अंजाम दिया उस समय सुखराम कपड़े बदल रहा था और इसी दौरान विनोद ने मिल में दाल सुखाने वाले कंप्रेशर क नोजल सुखराम के निजी अंग में लगाकर हवा भर दी। तुरंत ही सुखराम को अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे जबलपुर रिफर कर दिया गया।

आरोपी अरेस्ट
सुखराम का आईसीयू में इलाज चल रहा है वहीं पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपी युवक विनोद ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि युवक के आतंरिक अंगों में हवा जाने से दिक्कत हो गई है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल विनोद ठाकुर गिरफ्तार होकर पुलिस के कब्जे में है।

End of Article