Tamil Nadu:पति पर था बेवफाई का शक, पत्नी ने प्राइवेट पार्ट पर डाल दिया खौलता हुआ गर्म पानी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 18, 2022, 09:26 AM IST

तमिलनाडु से एक हैरानी भरी खबर सामने आई है जहां बेवफाई का शक होने के चलते एक महिला ने अपने पति के प्राइवेट पार्ट पर खौलता हुआ गर्म पानी डाल दिया।

Tamil Nadu:पति पर था बेवफाई का शक, पत्नी ने प्राइवेट पार्ट पर डाल दिया खौलता हुआ गर्म पानी

रानीपेट: तमिलनाडु के रानीपेट से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यह , एक 29 वर्षीय महिला ने कथित तौर पर सोते समय अपने पति के गुप्तांग (Private Part) पर गर्म पानी डाल दिया। महिला को कथित तौर पर अपने पति पर बेवफाई करने का शक था। घटना तमिलनाडु के रानीपेट जिले के एक गांव की है। पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज हुए पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।  

50 फीसदी जला प्राइवेट पार्ट

श्रीपेरंबदूर में एक निजी कंपनी के 32 वर्षीय सुपरवाइजर एल थंगराज का शरीर 50 प्रतिशत जल गया है। द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, शुरुआत में थंगराज को वालाजाह सरकारी जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन बाद में हालत बिगड़ने के बाद आगे के उपचार के लिए उन्हें वेल्लोर सरकारी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। आरोपी पत्नी की पहचान 29 साल की टी प्रिया के रूप में हुई है। 

महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 294 (बी) (अश्लील हरकतें और गाने), 324 (स्वेच्छा से खतरनाक हथियारों या साधनों से चोट पहुंचाना), धारा 506 (आपराधिक धमकी के लिए सजा), और 506 (ii) (यदि धमकी मौत या गंभीर चोट का कारण है) ) के तहत मामला दर्ज किया गया है। सात साल पहले शादी करने वाले इस जोड़े का एक बेटा और एक बेटी है। 

बेवफाई का था शक

जब महिला को विश्वास होने लगा कि उसका पति बेवफा है, तो वे अक्सर लड़ाई करने लगे। ऐसी ही एक बहस के बाद शनिवार को थंगराज जल्दी सो गए। जब महिला का पति सो रहा था, तब प्रिया ने बाथरूम के गीजर से बाल्टी में गर्म पानी इकट्ठा किया और उसे अपने पति के प्राइवेट पार्ट में डाल दिया। जलने के दौरान थंगराज मदद के लिए चिल्लाया। पड़ोसियों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। थंगराज का प्राइवेट पार्ट पचास फीसदी जल चुका है।

End of Article