सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते। कभी कोई बच्चा अपनी मासूम हरकतों से लोगों का दिल जीत लेता है, तो कभी कोई बुजुर्ग अपने अनोखे अंदाज से इंटरनेट पर छा जाता है। इन दिनों ऐसा ही एक मजेदार वीडियो (Video) लोगों सोशल मीडिया पर तबाही मचाए हुए है। जिसमें दो अधेड़ उम्र के अंकल लोग एक कार्यक्रम के दौरान ऐसा डांस करते नजर आ रहे हैं कि देखने वाले भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे। वीडियो में दो अंकल लोग किसी कार्यक्रम में मस्ती के मूड में दिखाई देता है। जैसे ही डांस का माहौल बनता है, डांस के ये पुराने खिलाड़ी पूरे जोश के साथ मैदान में उतर जाते हैं। इसके बाद जो देखने को मिलता है, वह लोगों के लिए हंसी का धमाका बन जाता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
चचा लोगों ने दिखाया अपना अलग अंदाज
वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कि दोनों अंकल लोग डांस फ्लोर पर अपने-अपने तगड़े डांस मूव्स दिखा रहे हैं। बैकग्राउंड में बॉलीवुड का फेमस सॉन्ग 'डरना ना ओ मेरी रानी' बज रहा है। इस दौरान कोई अपने हाथ हवा में उठाकर डांस कर रहा है, तो कोई अपने अंदाज में कमर मटकाता दिखाई देता है। इन चचा लोगों के डांस स्टेप्स देखकर ऐसा लगता है कि उम्र सिर्फ एक नंबर है और असली बात तो दिल में मौजूद गर्मी और जोश की है। उन दोनों के चेहरे की खुशी और मस्ती भरे अंदाज ने वीडियो को वायरल कर दिया। वीडियो रिकॉर्ड करने वाला व्यक्ति भी शायद इन अनोखे डांस स्टेप्स को देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाया। कुछ ही समय में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
लोगों ने कहा- पुराने खिलाड़ी अभी बाकी हैं!
इस मजेदार वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @writer_deepak_97 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर मजेदार कमेंट्स की बौछार कर दी। किसी ने लिखा कि मैदान में पुराने खिलाड़ी उतर चुके हैं, तो किसी ने कहा कि इन चचा लोगों के सामने आजकल के डांसर भी फीके पड़ जाएंगे। कई यूजर्स ने बुजुर्गों के उत्साह की तारीफ भी की। लोगों का कहना है कि जिंदगी में खुश रहने के लिए उम्र कभी बाधा नहीं बननी चाहिए। जिस तरह ये लोग बिना किसी झिझक के डांस कर रहे हैं, वह वाकई देखने लायक है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
