बरेली: बहन के अफेयर से नाराज 2 भाइयों ने 15 साल के लड़के की हत्या की, शव को गन्ने के खेत में दफनाया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 3, 2022, 06:30 PM IST

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली में 2 भाइयों ने एक 15 साल के लड़के की बेरहमी से हत्या कर उसके शव को गन्ने के खेत में दफना दिया। दरअसल, उस लड़के का आरोपियों की बहन के साथ प्रेम संबंध था।

बरेली: बहन के अफेयर से नाराज 2 भाइयों ने 15 साल के लड़के की हत्या की, शव को गन्ने के खेत में दफनाया

Bareilly Crime: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक नाबालिग लड़की के दो भाइयों ने कथित तौर पर एक 15 वर्षीय लड़के का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी। इस लड़के और आरोपियों की बहन के बीच संबंध थे। हत्या के बाद 17 साल के एक आरोपी ने मृतक के शव को गन्ने के खेत में दबा दिया।

मृतक की पहचान नौवीं कक्षा के छात्र फरीक अहमद (15) के रूप में हुई है। 28 दिसंबर को वह लापता हो गया था। उसके बड़े भाई की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 363 के तहत अपहरण का मामला दर्ज किया। 28 दिसंबर को लापता किशोरी का शव गन्ने के खेत में मिला।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि फरीक का अपने गांव की एक नाबालिग लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। फरीक के लापता होने के दो दिन पहले लड़की के दो भाइयों से उसका आमना-सामना हुआ था। एएसपी (ग्रामीण) राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि जांच के दौरान हमने पाया कि लड़की के दोनों भाइयों ने फारीक का अपहरण किया और रस्सी से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। शव को गन्ने के खेत में दफना दिया गया। हमने हत्या के लिए इस्तेमाल की गई रस्सी और शव को दफनाने के लिए इस्तेमाल की गई कुदाल बरामद कर ली है।

दोनों आरोपितों को हिरासत में ले लिया गया है। आईपीसी की धारा 302 (हत्या) और 201 (सबूत गायब करना) को एफआईआर में जोड़ा गया है।

End of Article