कपल के अंडरगारमेंट्स चुराकर भाग रहा था युवक, पकड़ा गया तो कर लिया सुसाइड, पति-पत्नी पर केस दर्ज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 12, 2021, 01:42 PM IST

भोपाल में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक युवक कपल के अंडरगारमेंट्स की चोरी करते हुए पकड़ा गया। जब कपल ने उसका पीछा किया युवक को कमरे में बंद कर दिया। कमरे में बंद युवक ने सुसाइड कर लिया।

कपल के अंडरगारमेंट्स चुराकर भाग रहा था युवक, पकड़ा गया तो कर लिया सुसाइड, पति-पत्नी पर केस दर्ज

भोपाल:  मध्य प्रदेश के भोपाल में एक अनूठा मामला सामने आया है जहां एक 17 साल के युवक ने कथित दौर पर एक कपल के अंडरगाटमेंट्स चुरा लिए और जब वह पकड़ा गया तो कपल ने उसे कमरे में बंद कर दिया। कमरे में बंद युवक ने पुलिस के आने तक सुसाइड कर लिया। पुलिस ने अंडरगारमेंट्स चुराते हुए कथित तौर पर युवक को एक कमरे के अंदर बंद करने के आरोप में एक पति-पत्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। जब पुलिस कमरे पर पहुंची तो लड़का फांसी पर लटका हुआ मिला।

पुलिस के आने तक कर लिया सुसाइड

 इंडिया टुडे की खबर के मुताबि, दंपति ने उस लड़के के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज करने के लिए पुलिस को बुलाया था। जब पुलिस ने उस कमरे का दरवाजा खोला तो युवक छत के पंखे से लटका हुआ पाया गया।  नगर पुलिस के अनुसार लड़का अपने चचेरे भाई के साथ रहने आया था - जो उस इलाके में रह रहा था और शनिवार रात को उसके पड़ोसियों ने उसे अंडरगारमेंट्स चुराते हुए देखा था। 24 वर्षीय रवि और उसकी पत्नी ने युवक का पीछा किया - जो पकड़े जाने पर अपने चचेरे भाई के कमरे की ओर भागा।

कपल के खिलाफ केस दर्ज

 एसएचओ गांधी नगर पुलिस स्टेशन अरुण शर्मा ने बताया, 'दंपति ने लड़के को कमरे में बंद करने के बाद उसके भाई और पुलिस को फोन किया। जब पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खोला, तो युवक छत के पंखे से लटका मिला। मृतक के चचेरे भाई की तहरीर पर पुलिस ने दंपत्ति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। मामले की आगे जांच की जा रही है और अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।'

अड़ गए थे मृतक के परिजन

पोस्टमार्टम के बाद रविवार को युवक का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया, जो दंपति के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद ही अंतिम संस्कार करने के लिए तैयार हुए।  इस बीच दंपति के परिजनों का आरोप है कि ऐसे में उन्हें जो करना चाहिए था वहीं किया और उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा था। 

End of Article