देश

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर क्यों ठोका हाईकोर्ट ने 10,000 रुपये का जुर्माना? ED अधिकारियों से जुड़ा है मामला

Hemant Soren ED Officials SC ST FIR Case: झारखंड उच्च न्यायालय ने ईडी अधिकारियों द्वारा दायर याचिका पर जवाब में स्थगन मांगने के कारण मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया है। जानें क्या है पूरा मामला।

Image

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर क्यों ठोका हाईकोर्ट ने 10,000 रुपये का जुर्माना? ED अधिकारियों से जुड़ा है मामला

Jharkhand High Court Hemant Soren Fine: झारखंड उच्च न्यायालय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर बृहस्पतिवार को 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया क्योंकि उनके वकील ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों की याचिका पर स्थगन का अनुरोध किया था। याचिका में, ईडी अधिकारियों ने 2024 में सोरेन के दिल्ली स्थित आवास पर ली गई तलाशी से जुड़े मामले में अपने खिलाफ चल रही आपराधिक कार्यवाही को चुनौती दी है।

धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई के बाद सोरेन की शिकायत पर 31 जनवरी 2024 को रांची के एससी/एसटी पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

संघीय जांच एजेंसी ने दिल्ली में सोरेन के घर की तलाशी ली, जिसके बाद उन्होंने एजेंसी के अधिकारियों पर परेशान करने का आरोप लगाया और कहा कि उन्हें इसलिए निशाना बनाया जा रहा है कि वह आदिवासी समुदाय से हैं।

इसके बाद अधिकारियों ने पुलिस थाने से जारी उस नोटिस को चुनौती दी, जिसमें उन्हें प्राथमिकी के सिलसिले में मामले के जांच अधिकारी (आईओ) के सामने पेश होने के लिए कहा गया था।

'ईडी अधिकारियों के खिलाफ कोई कठोर कार्रवाई न की जाए'

ईडी अधिकारी कपिल राज, देवव्रत झा, अनुपम कुमार और अमन पटेल की याचिका पर सुनवाई करते हुए, अदालत ने 4 मार्च 2024 को सोरेन और राज्य सरकार को नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा था। अदालत ने यह भी निर्देश दिया था कि मामले की सुनवाई के दौरान ईडी अधिकारियों के खिलाफ कोई कठोर कार्रवाई न की जाए।

बृहस्पतिवार की कार्यवाही के दौरान, सोरेन के वकील ने स्थगन की मांग की। इस पर उच्च न्यायालय ने कहा कि पहले भी कई बार स्थगन का अनुरोध किया जा चुका है और सोरेन को झारखंड राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण को 10,000 रुपये अदा करने का निर्देश दिया। इसके उच्च न्यायालय ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 2 नवंबर की तारीख तय की।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!