क्राइम

प्यार में पहले जीने मरने की कसमें खाई और फिर बात जब अंग्रेजी की आई तो टूट गई शादी, खत्म हो गई दीवानगी

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 15, 2024, 09:15 PM IST

शादी से पहले शख्स ने कभी लड़की से अंग्रेजी को लेकर लड़ाई नहीं की। जब शादी हुई और लड़की, लड़के के यहां पहुंची तो इसे लेकर विवाद होने लगा। लड़का साउथ से था, वो अंग्रेजी बोलता था, लड़की की अंग्रेजी उतनी अच्छी थी नहीं, इसलिए वो न तो अंग्रेजी अच्छे से समझ पाती थी न बोल पाती थी।

Image

अंग्रेजी न आने के कारण शादी टूटी (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

कहते हैं कि प्यार में कोई बंधन नहीं देखा जाता है, न जाति, न अमीर-गरीब, न रंग, न देश...। इश्क में डूबे प्रेमी सबकुछ छोड़कर एक दूजे के हो जाते हैं, लेकिन अब ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें प्यार के समय तो सबकुछ ठीक था, मोहब्बत की नगरी आगरा में एक युवक और युवती की आंखें चार हुईं और दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे। प्यार में ऐसे डूबे कि दोनों ने शादी कर ली, प्यार तक तो सबकुछ ठीक था, लेकिन शादी के बाद बात बिगड़ी और शादी टूट गई। वजह अंग्रेजी बनी।

लड़की आगरा की और लड़का साउथ इंडिया का

यह कहानी आगरा के कमलानगर की रहने वाली एक लड़की की है। इस युवती की शादी जिस शख्स से हुई है वो साउथ इंडिया का रहने वाला है। लड़का गुरुग्राम में नौकरी थी, कुछ महीने पहले वो ट्रेनिंग के सिलसिले में आगरा पहुंचा। यहीं उसकी मुलाकात इस लड़की से हुई। दोनों में बात हुई, प्यार हुआ दोनों इश्क में ऐसे खोये कि शादी कर ली।

शादी के बाद अंग्रेजी के कारण विवाद

शादी से पहले शख्स ने कभी लड़की से अंग्रेजी को लेकर लड़ाई नहीं की। जब शादी हुई और लड़की, लड़के के यहां पहुंची तो इसे लेकर विवाद होने लगा। लड़का साउथ से था, इसलिए उसे हिंदी आती नहीं थी, वो अंग्रेजी बोलता था, लड़की की अंग्रेजी उतनी अच्छी थी नहीं, इसलिए वो न तो अंग्रेजी अच्छे से समझ पाती थी न बोल पाती थी। बस इसी बात को लेकर पति भड़क गया और लड़की को वापस मायके भेज दिया।

पुलिस तक पहुंचा मामला

लड़की इस मामले को लेकर पुलिस के पास पहुंची। इस मामले में काउंसलर की सलाह ली गई। पति को बुलाया गया। पति ने कहा कि पत्नी अंग्रेजी नहीं बोल पाती है, इसलिए वो उसके साथ नहीं रहेगा। काउंसलर की ओर से जब सीखाने का ऑपशन दिया गया तो पति ने मना कर दिया। अब इस मामले में केस दर्ज करने आदेश हुआ है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article