क्राइम

थप्पड़ का बदला मौत से! दामाद पर ससुर ने उठाया था हाथ, गुस्साए शख्स ने पीट-पीटकर ले ली जान

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 14, 2024, 09:23 PM IST

Murder News: घटना हरियाणा के नूंह जिले की है। मृतक के बेटे ने अपने जीजा पर हत्या का आरोप लगया है। पुलिस ने इस मामले में 8 लोगों के खिलाफ केस भी दर्ज किया है।

Image

दामाद ने की ससुर की हत्या (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

Murder News: एक पिता, जब अपनी बेटी के साथ सुसराल में हो रहे अत्याचार से परेशान हो गया, तो एक दिन वो दामाद पर बरस पड़ा। जमकर डांटा और बात जब बढ़ी तो एक थप्पड़ भी मार दिया। इस थप्पड़ से दामाद ऐसा खफा हुआ कि उसने ससुर की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

नूंह में ससुर की हत्या

ये घटना हरियाणा के नूंह जिले की है। मृतक के बेटे ने अपने जीजा पर हत्या का आरोप लगया है। पुलिस ने इस मामले में 8 लोगों के खिलाफ केस भी दर्ज किया है। आरोप के अनुसार नूंह के ढाडोली कलां गांव के रहने वाले सोहराब ने रेहना गांव में अपनी बेटी की शादी शाहिद से की थी।

पत्नी के साथ नहीं थे अच्छे संबंध

शाहिद और उसकी पत्नी के बीच संबंध अच्छे नहीं थे। किसी न किसी बात को लेकर दोनों में लड़ाई होती रहती थी। जिसके बाद एक दिन शाहिद अपनी पत्नी को लेकर ससुराल पहुंच गया। यहीं सुसर के साथ उसकी कहा सुनी हो गई।

ससुर ने दामाद को मारा थप्पड़

दामाद और ससुर के बीच जब विवाद बढ़ा को सोहराब ने शाहिद पर हाथ उठा दिया। शाहिद को एक थप्पड़ मार बैठा। इस थप्पड़ के बाद मामला और बढ़ गया। दामाद ऐसा भड़का कि इसका बदला लेने की धमकी दे डाली। उस समय तो शाहिद चला गया।

थप्पड़ का बदला

मृतक के बेटे के अनुसार इसके बाद शाहिद रात में अपने दोस्तों के साथ पहुंचा और ससुर पर हमला बोल दिया। सोहराब को पीट-पीटकर मार डाला। इसके बाद शाहिद वहां से दोस्तों के साथ फरार हो गया।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article