क्राइम

Rape in Delhi: दिल्ली में बच्ची से रेप का आरोप, आरोपी के घर गुस्साए लोगों ने की जमकर तोड़फोड़- Video

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 24, 2024, 07:55 PM IST

Minor Girl Rape in Delhi: देश की राजधानी दिल्ली फिर शर्मसार हुई है, यहां 4 साल की एक बच्ची के साथ उसके ट्यूशन सेंटर में एक युवक ने रेप की वारदात को अंजाम दिया।

Image

दिल्ली में 4 साल की लड़की संग रेप

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS

  1. दिल्ली के पांडव नगर इलाके में 4 साल की एक बच्ची से रेप
  2. आरोपी के घर के बाहर गुस्साए लोगों ने जमकर तोड़फोड़ की
  3. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, इलाके में फोर्स तैनात है

Minor Girl Rape in Delhi: दिल्ली फिर शर्मसार हुई है दिल्ली के पांडव नगर इलाके में 4 साल की एक बच्ची से रेप का आरोप एक शख्स पर लगा है जिसकी खबर सामने आने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और आरोपी के घर के बाहर गुस्साए लोगों ने जमकर तोड़फोड़ की वहीं हालात बेकाबू देख भारी पुलिस फोर्स आरोपी के घर के बाहर तैनात कर दी गई है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, घटना पांडव नगर इलाके की बताई जा रही है खबरों के मुताबिक पांडव नगर इलाके में 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है।

'बच्ची सुरक्षित है और आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है'

दिल्ली ईस्टर्न रेंज के एडिशनल सीपी सागर सिंह कलसी ने कहा है कि बच्ची सुरक्षित है और आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है वहीं घटना की जानकारी सामने आते ही स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए और गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर के बाहर जमकर हंगामा किया वहीं आरोपी की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई।

रोज की तरह पीड़ित बच्ची ट्यूशन पढ़ने गई थी

बताया जा रहा है कि रोज की तरह पीड़ित बच्ची ट्यूशन पढ़ने गई थी मगर घर में ट्यूशन टीचर नहीं होने की वजह से आरोपी शख्स ने बच्ची को ट्यूशन पढ़ाने के बहाने से उसके साथ रेप किया और बच्ची को धमकी दी कि वह घर में किसी को कुछ ना बताए वहीं पीड़िता ने घर जाकर अपने माता पिता को मामले की जानकारी दी जिसके बाद उन्होंने पुलिस में जाकर शिकायत दर्ज कराई, इस खबर के सामने आने के बाद परिजनों और लोगों का गुस्सा फट पड़ा।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article