ग्रेटर नोएडा

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में 4 साल की बच्ची से रेप, पुलिस ने एनकाउंटर में आरोपी को मारी गोली

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 25, 2023, 11:37 PM IST

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के थाना जेवर इलाके में 4 साल की मासूम के साथ दुष्‍कर्म करने के मामले में फरार आरोपी से पुलिस की मुठभेड़ हुई है और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Image

नोएडा में 4 साल की मासूम से रेप

Photo : BCCL

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में एक चार साल की बच्ची के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने एक एनकाउंटर के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को एनकाउंटर में पुलिस की गोली भी लगी है।

मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा के थाना जेवर इलाके में 4 साल की मासूम के साथ दुष्‍कर्म करने के मामले में फरार आरोपी से पुलिस की मुठभेड़ हुई है और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। थाना जेवर पुलिस ने अभियुक्त महेश पुत्र खजान सिंह निवासी ग्राम जहांगीरपुर, थाना जेवर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है।

बहला-फुसलाकर रेप

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता के पिता ने सोमवार को पुलिस को जानकारी दी कि एक युवक ने उसकी 4 वर्ष उम्र की बेटी को बहला-फुसलाकर अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया है। बच्‍ची की हालत गंभीर है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

आरोपी ने पुलिस पर किया फायर

थाना जेवर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तारी करने के लिए टीम गठित की। गोपनीय सूचना के आधार पर थाना जेवर पुलिस अभियुक्त गिरफ्तारी के लिए चेकिंग कर रही थी, तभी जानकारी मिली की अभियुक्त महेश चांचली मार्ग के बाग में छिपा है। पुलिस टीम ने बाग में जाकर अभियुक्त महेश को सरेंडर करने को कहा। मगर महेश ने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी करवाई में अभियुक्त महेश के पैर में गोली लगी ओर अभियुक्त महेश को मौके से गिरफ्तार किया गया।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान