LIVE

KKR vs RCB, IPL 2021 आंद्रे रसेल की घातक यॉर्कर पर बोल्‍ड हुए डिविलियर्स, देखें वीडियो

IPL 2021, KKR vs RCB: आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में आज कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के बीच टक्कर होगी। जानिए, मुकाबले और टूर्नामेंट से जुड़ी हर हलचल।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Sep 21, 2021, 09:16 IST
Follow on Google News
KKR vs RCB, IPL 2021 आंद्रे रसेल की घातक यॉर्कर पर बोल्‍ड हुए डिविलियर्स, देखें वीडियो

IPL 2021, KKR vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दूसरे चरण का आगाज हो चुका है। रविवार को जहां चेन्नई और मुंबई की भिड़ंत हुई वहीं सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) टकराएंगी। आरसीबी की कमान विराट कोहली के हाथों में है जबकि केकेआर की बागडोर इयोन मॉर्गन संभाल रहे हैं। दोनों टीम जब पहले चरण में आमने-सामने आई थीं तब आरसीबी ने शानदार जीत दर्ज की थी। विराट सेना ने कोलकाता को 38 रन से मात दी थी। बैंगलोर ने 204 रन का स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में केकेआर आठ विकेट के नुकसान पर सिर्फ 166 ही बना पाई थी।

रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर के कप्‍तान विराट कोहली ने सोमवार को आईपीएल 2021 के 31वें मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला किया है।

IPL 2021, KKR vs RCB Live Cricket Score Online: यहां देखें मैच का लाइव स्कोर

पहले चरण में ऐसा रहा दोनों टीमों का प्रदर्शन

बैंगलोरी की टीम ने भारत में खेले गए पहले चरण में अच्छा प्रदर्शन किया था। उसके सात मैचों में से पांच में जीत हासिल की थी और अब वो उसी लय को बरकरार रखने की कोशिश करेगी। आरसीबी 10 प्वाइंट के साथ फिलहाल अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। दूसरी ओर, कोलकाता की टीम ने पहले चरण में निराशाजनक प्रदर्शन किया था। केकेआर को सात मुकाबलों में से पांच में शिकस्त झेलनी पड़ी। कोलाकाता दो मैचों जीत के बाद चार अंक ही जुटा सकी है और तालिका में सातवें पायदान पर है। केकेआर दूसरे चरण में नए सिरे से शुरुआत कर अपनी किस्मत बदलने की फिराक में होगी। बता दें कि केआआर ने 2014 में लगातार नौ मैच जीतकर खिताब अपने नाम किया था।

कोलकाता नाइटराइडर्स - वेंकटेश अय्यर, शुभमन गिल, नितिश राणा, राहुल त्रिपाठी, इयोन मोर्गन (कप्‍तान), आंद्रे रसेल, दिनेश कार्तिक, सुनील नरेन, लोकी फर्ग्‍यूसन, वरुण चक्रवर्ती।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - विराट कोहली (कप्‍तान), देवदत्‍त पडिक्‍कल, केएस भरत, ग्‍लेन मैक्‍सवेल, एबी डिविलियर्स, वनिंदु हसरंगा, सचिन बेबी, काइल जेमिसन, हर्षल पटेल, मोहम्‍मद सिराज और युजवेंद्र चहल।

KKR Team 2021 Players List | RCB Team 2021 Players List

SEPT 20, 2021 21:38 IST

रसेल ने डिविलियर्स को किया क्‍लीन बोल्‍ड

आंद्रे रसेल ने पारी के 9वें ओवर की चौथी गेंद पर दिग्‍गज एबी डिविलियर्स को क्‍लीन बोल्‍ड किया। डिविलियर्स खाता भी नहीं खोल पाए। देखिए इस शानदार गेंद का वीडियो यहां:

एबी डिविलियर्स आंद्रे रसेल की शानदार यॉर्कर का हुए शिकार, शर्मनाक लिस्ट में हुआ नाम शुमार

SEPT 20, 2021 20:26 IST

विराट कोहली की बड़ी उपलब्धि

आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के पहले मैच के लिए मैदान में उतरते ही एक अनोखी उपलब्धि अपने नाम कर ली।  पूरी खबर पढ़ें यहां:

आईपीएल में ये कारनामा करने वाले पहले क्रिकेटर बने विराट कोहली

SEPT 20, 2021 18:32 IST

केकेआर-आरसीबी मैच अपडेट

कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच से जुड़ी अहम जानकारियां आप यहां हासिल कर सकते हैं।

IPL 2021, KKR vs RCB Live Cricket Score Online: यहां देखें मैच का लाइव स्कोर

SEPT 20, 2021 17:33 IST

कोहली के फैसले से नाखुश वीरू

विराट कोहली ने रविवार को घोषणा की थी कि वो इस सीजन के बाद आरसीबी की कप्‍तानी छोड़ देंगे। कोहली ने अपना कार्यभार कम करने के इरादे से यह फैसला लिया है। हालांकि, पूर्व विस्‍फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग उनके इस फैसले से खुश नहीं है। जानिए वीरू ने क्‍या कहा।

विराट कोहली के आरसीबी की कप्तानी छोड़ने से खुश नहीं वीरेंद्र सहवाग, कह दी इतनी बड़ी बात

SEPT 20, 2021 17:31 IST

एक हजारी बनने की ओर सुनील नरेन

सुनील नरेन आईपीएल में एक हजार रन पूरे करने से 98 रन दूर हैं। उन्होंने 124 मैचों में 15.82 की औसत से 902 रन बनाए हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में 4 अर्धसतक ठोके हैं। नरेन का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर 75 है।

SEPT 20, 2021 16:07 IST

धोनी को पछाड़ने से दो कदम दूर कार्तिक

दिनेश कार्तिक बतौर विकेटकीपर एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने के नजदीक हैं। वह आईपीएल में सबसे ज्यादा कैच लेने वाला विकेटकीपर बनने से दो कदम दूर हैं। उन्होंने अब तक 113 कैच पकड़े हैं। वहीं एमएस धोनी ने 114 कैच लिए हैं।

SEPT 20, 2021 15:37 IST

नीले रंग की जर्सी में खेलेगी बैंगलोर की टीम

बैंगलोर की टीम कोलकाता के विरुद्ध नीले रंग की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरेगी। आरसीबी ने कोरोना महामारी में फ्रंटलाइन योद्धाओं के प्रति सम्मान जताने के लिए ऐसा करने का फैसला किया है। बता दें कि  कोरोना संकट के दौरान जान जोखिम में डाल कर काम करने वाले योद्धाओं की पीपीई किट नीले रंग जैसी है।

SEPT 20, 2021 14:28 IST

KKR vs RCB: मैच से पहले आरसीबी खिलाड़ियों का मूड

केकेआर के खिलाफ भिड़ंत से पहले आरसीबी के खिलाड़ियों का मूड काफी अच्छा है। वह बेहद खुश नजर आ रहे हैं। आरसीबी ने खिलाड़ियों की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन दिया, 'फिलहास आरसीबी कैंस का मूड कुछ ऐसा है।'

SEPT 20, 2021 14:00 IST

50 विकेट के करीब मोहम्मद सिराज

मोहम्मद सिराज को आईपीएल में 50 विकेट पूरे करने के लिए पांच और शिकार करने की दरकार। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज अब तक 42 मैचों में 45 विकेट हासिल कर चुका है।
 

SEPT 20, 2021 13:33 IST

टी20 क्रिकेट में 10 हजारी बनने के नजदीक कोहली

विराट कोहली को टी20 क्रिकेट में 10,000 रन पूरे के लिए 71 रन चाहिए। वह सबसे छोटे फॉर्मेट में 10 हजारी बनने वाले पहले भारतीय और ओवर ऑल पांचवें खिलाड़ी बन जाएंगे।

SEPT 20, 2021 13:03 IST

आरसीबी से भिड़ने की तैयारी में जुटे कप्तान इयोन मॉर्गन

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान इयोन मॉर्गन तैयारी में जुटे हैं। केकेआर द्वारा शेयर की गई तस्वीर में मॉर्गन मुस्कुराते दिख रहे हैं।

SEPT 20, 2021 12:31 IST

'फिर मुश्किलों से पार पाने में कामयाब हो सकते हैं'

केकेआर ने कहा है कि हमने पहले भी चुनौतियों का सामना किया है और हम एक बार फिर मुश्किलों से पार पाने में कामयाब हो सकते हैं।

SEPT 20, 2021 12:06 IST

आरसीबी ने शेयर किया विराट का ये वीडियो

विराट कोहली ने अभ्यास सत्र में जमकर पसीना बहाया है। आरसीबी ने विराट कोहली का वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्हें जबरदस्त शॉट खेलते हुए देखा जा सकता है।

SEPT 20, 2021 11:33 IST

सात हजारी बनने के नजदीक दिनेश कार्तिक

दिनेश कार्तिक को आईपीएल में सात हजार रन पूरे करने के लिए 54 रन की दरकार है। वह इस को आंकड़ा छूने वाले 7वें भारतीय और कुल 11वें खिलाड़ी होंगे।

SEPT 20, 2021 11:07 IST

KKR vs RCB: 250 छक्कों के करीब एबी डिविलियर्स

एबी डिविलियर्स 250 छक्के जड़ने के करीब हैं। उन्हें यहां तक पहुंचने के लिए सिर्फ 5 सिक्स की जरूरत है। वह क्रिस गेल के बाद आईपीएल में 250 छक्के लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे।

SEPT 20, 2021 10:38 IST

आईपीएल में 200वां मैच खेलने वाले हैं कोहली

विराट कोहली केकेआर के विरुद्ध मैदान पर उतरते ही एक बड़ी उपलब्धि हासिल लेंगे। यह उनका आईपीएल में 200वां मैच होगा। वह लीग में दो सौ मुकाबले खेलने वाले को पांचवें खिलाड़ी बन जाएंगे। उनसे पहले एमएस धोनी, रोहित शर्मा, दिनेश कार्तिक और सुरेश रैना ने 200 या उससे ज्यादा आईपीएल मैच खेले हैं।
 

SEPT 20, 2021 09:56 IST

केकेआर गिल और राणा पर ज्यादा निर्भर

केकेआर बल्लेबाजी में शुभमन गिल और नितीश राणा पर काफी निर्भर है लेकिन ये दोनों पहले चरण में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाये थे। आईपीएल 2021 के पहले सात मैचों में गिल ने केवल 132 जबकि राणा ने 201 रन बनाए थे।
 

SEPT 20, 2021 09:24 IST

केकेआर के मेंटोर डेविड हस्सी को काफी उम्मीदें

केकेआर के मेंटोर डेविड हस्सी को टीम से से काफी उम्मीद हैं। उनका मानना है कि कोलकाता अच्छे नतीजे हासिल करने में सफल रहेगी। उन्होंने आरसीबी के खिलाफ मैच से पहले कहा कि हमें जीत के लिए खेलना होगा। हमने पहले भी ऐसा किया है और हम फिर से ऐसा कर सकते हैं। हमारे पास ऐसी टीम है जो यह कर सकती है।
 

SEPT 20, 2021 08:36 IST

KKR vs RCB: किस टीम का पलड़ा भारी?

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अब तक कुल 27 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान दोनों टीमों में कड़ी टक्कर देखने को मिली है। कोलकाता ने 
27 मैच में से 14 अपने नाम किए और आरसीबी ने 13 में बाजी मारी।

SEPT 20, 2021 08:35 IST

RCB Squad: बैंगलोर का स्क्वाड

इयोन मॉर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक, गुरकीरत सिंह मान, करुण नायर, नितीश राणा, राहुल त्रिपाठी, शुभमन गिल, हरभजन सिंह, कमलेश नागरकोटी, कुलदीप यादव, लॉकी फर्ग्यूसन, पवन नेगी, एम प्रसिद्ध कृष्णा, संदीप वारियर, शिवम दुबे, टिम साउदी, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, आंद्रे रसेल, बेन कटिंग, शाकिब अल हसन, सुनील नारायण, वेंकटेश अय्यर, शेल्डन जैक्सन, टिम सीफर्ट।

SEPT 20, 2021 08:31 IST

RCB Squad: बैंगलोर का स्क्वाड

विराट कोहली (कप्तान), नवदीप सैनी, ग्लेन मैक्सवेल, डैन क्रिस्टियन, रजत पाटीदार, दुष्मंत चमीरा, पवन देशपांडे, मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल, मोहम्मद अजहरुद्दीन, सचिन बेबी, वाहिंदु हसरंगा, जॉर्ज गार्टन, युजवेंद्र चहल, शाहबाज अहमद, देवदत्त पडिक्कल, काइल जैमीसन, सुयश प्रभुदेसाई, केएस भरत, टिम डेविड, आकाश दीप, एबी डिविलियर्स।