KKR vs RCB: कोलकाता नाइटराइडर्स ने केवल 10 ओवर में जीता मुकाबला, आरसीबी ने झेली शर्मनाक शिकस्त
IPL 2021 KKR vs RCB: कोलकाता नाइटराइडर्स ने सोमवार को आईपीएल 2021 के 31वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 9 विकेट के विशाल अंतर से मात दी। केकेआर के लिए डेब्यूटेंट वेंकटेश अय्यर (41*) और शुभमन गिल (48) ने शानदार पारियां खेली।
IPL 2021, KKR vs RCB: कोलकाता नाइटराइडर्स ने सोमवार को आईपीएल 2021 के 31वें मैच में टीम एफर्ट दिखाते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को शर्मनाक शिकस्त झेलने पर मजबूर किया। आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की, लेकिन पूरी टीम 19 ओवर में केवल 92 रन पर ढेर हो गई। जवाब में केकेआर ने शुभमन गिल (48) और डेब्यूटेंट वेंकटेश अय्यर (41*) की उम्दा पारियों की बदौलत 10 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
केकेआर की यह 8 मैचों में तीसरी जीत है और वह अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। वहीं आरसीबी की 8 मैचों में यह तीसरी हार है और वह अंक तालिका में तीसरे स्थान पर काबिज है।
केकेआर की धमाकेदार शुरूआत
93 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर को शुभमन गिल (48) और डेब्यूटेंट वेंकटेश अय्यर (41*) ने शानदार शुरूआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी की। गिल अपना अर्धशतक पूरा करने से चूक गए और युजवेंद्र चहल की गेंद पर लांग ऑफ में सिराज को कैच थमा बैठे।
शुभमन गिल ने 34 गेंदों में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 48 रन बनाए। वहीं बाएं हाथ के बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर ने 27 गेंदों में सात चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 41 रन बनाए। आंद्रे रसेल को गेंद खेलने का मौका ही नहीं मिला। आरसीबी की तरफ से एकमात्र सफलता चहल को मिली।
IPL 2021, KKR vs RCB Live Scorecard: यहां देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड
आरसीबी का शर्मनाक प्रदर्शन
इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की शुरूआत बेहद खराब रही। विराट कोहली (5) को दूसरे ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा ने एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। इसके बाद देवदत्त पडिक्कल (22) को लोकी फर्ग्यूसन ने कार्तिक के हाथों कैच आउट कराकर आरसीबी को दूसरा झटका दिया। फिर आंद्रे रसेल ने पारी के 9वें ओवर में केएल भरत (16) और एबी डिविलियर्स को अपना शिकार बनाया। एबीडी खाता नहीं खोल पाए।
रसेल जैसा कारनामा फिर वरुण चक्रवर्ती ने भी दोहराया। उन्होंने पारी के 12वें ओवर की चौथी और पांचवीं गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल (10) व वनिंदु हसरंगा (0) को अपना शिकार बनाया। मैक्सवेल बोल्ड हुए जबकि हसरंगा एलबीडब्ल्यू आउट हुए। फिर चक्रवर्ती ने सचिन बेबी (7) को राणा के हाथों कैच आउट कराकर अपना तीसरा शिकार किया। फिर वरुण ने काइल जेमिसन (4) को रनआउट किया। फिर लोकी फर्ग्यूसन ने शानदार यॉर्कर पर हर्षल पटेल (12) को क्लीन बोल्ड किया।
आंद्रे रसेल ने फिर मोहम्मद सिराज (7) को वरुण के हाथों कैच आउट कराकर आरसीबी की पारी का अंत किया। केकेआर की तरफ से आंद्रे रसेल और वरुण चक्रवर्ती ने तीन-तीन विकेट लिए। लोकी फर्ग्यूसन को दो विकेट मिले। प्रसिद्ध कृष्णा के खाते में एक विकेट आया।
IPL 2021, KKR vs RCB Live: बता दें कि कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबले का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। Star Sports 1, Star Sports 2 और Star Sports 3 पर आप इस मैच का लाइव प्रसारण देख सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन स्ट्रीमिंग आप Disney+ Hotstar पर भी देख सकते हैं। मैच से जुड़ी अहम जानकारियां और लाइव ब्लॉग आप टाइम्स नाउ नवभारत पर हासिल कर सकते हैं।
आरसीबी की तरफ से दो खिलाड़ियों ने डेब्यू किया। वहीं केकेआर ने भी एक खिलाड़ी को डेब्यू का मौका दिया है। आरसीबी के लिए केएस भरत और वनिंदु हसरंगा डेब्यू कर रहे हैं। वेंकटेश अय्यर ने केकेआर के लिए डेब्यू किया है।
दोनों टीमों की प्लेइंग XI:
कोलकाता नाइटराइडर्स - वेंकटेश अय्यर, शुभमन गिल, नितिश राणा, राहुल त्रिपाठी, इयोन मोर्गन (कप्तान), आंद्रे रसेल, दिनेश कार्तिक, सुनील नरेन, लोकी फर्ग्यूसन, वरुण चक्रवर्ती।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, केएस भरत, ग्लेन मैक्सवेल, एबी डिविलियर्स, वनिंदु हसरंगा, सचिन बेबी, काइल जेमिसन, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज और युजवेंद्र चहल।
IPL 2021, KKR vs RCB Live Score: 10 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर
युजवेंद्र चहल ने आरसीबी की तरफ से 10वां ओवर किया। 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर वेंकटेश अय्यर ने चौका जड़कर केकेआर की जीत पर मुहर लगाई। केकेआर ने 9 विकेट से मैच जीता।
IPL 2021, KKR vs RCB Live Score: 9 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर
हर्षल पटेल ने आरसीबी की तरफ से 9वां ओवर किया। 9 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर बिना किसी नुकसान के 82 रन हो गया है। वेंकटेश अय्यर 29* और शुभमन गिल 48* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
IPL 2021, KKR vs RCB Live Score: 8 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर
वनिंदु हसरंगा ने आरसीबी की तरफ से आठवां ओवर किया। 8 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर बिना किसी नुकसान के 75 रन हो गया है। वेंकटेश अय्यर 28* और शुभमन गिल 42* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
IPL 2021, KKR vs RCB Live Score: 7 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर
हर्षल पटेल ने आरसीबी की तरफ से सातवां ओवर किया। 7 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर बिना किसी नुकसान के 62 रन हो गया है। वेंकटेश अय्यर 24* और शुभमन गिल 33* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
IPL 2021, KKR vs RCB Live Score: 6 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर
युजवेंद्र चहल ने आरसीबी की तरफ से छठा ओवर किया। 6 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर बिना किसी नुकसान के 56 रन हो गया है। वेंकटेश अय्यर 22* और शुभमन गिल 30* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
IPL 2021, KKR vs RCB Live Score: 5 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर
काइल जेमिसन ने आरसीबी की तरफ से पांचवां ओवर किया। 5 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर बिना किसी नुकसान के 45 रन हो गया है। वेंकटेश अय्यर 22* और शुभमन गिल 19* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
IPL 2021, KKR vs RCB Live Score: 4 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर
डेब्यूटेंट वनिंदु हसरंगा ने आरसीबी की तरफ से चौथा ओवर किया। 4 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर बिना किसी नुकसान के 29 रन हो गया है। वेंकटेश अय्यर 16* और शुभमन गिल 10* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
IPL 2021, KKR vs RCB Live Score: 3 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर
मोहम्मद सिराज ने आरसीबी की तरफ से तीसरा ओवर किया। 3 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर बिना किसी नुकसान के 22 रन हो गया है। वेंकटेश अय्यर 11* और शुभमन गिल 8* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
रसेल ने डिविलियर्स को किया क्लीन बोल्ड
आंद्रे रसेल ने पारी के 9वें ओवर की चौथी गेंद पर दिग्गज एबी डिविलियर्स को क्लीन बोल्ड किया। डिविलियर्स खाता भी नहीं खोल पाए। देखिए इस शानदार गेंद का वीडियो यहां:
एबी डिविलियर्स आंद्रे रसेल की शानदार यॉर्कर का हुए शिकार, शर्मनाक लिस्ट में हुआ नाम शुमार
IPL 2021, KKR vs RCB Live Score: 2 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर
काइल जेमिसन ने आरसीबी की तरफ से दूसरा ओवर किया। 2 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर बिना किसी नुकसान के 20 रन हो गया है। वेंकटेश अय्यर 9* और शुभमन गिल 8* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
IPL 2021, KKR vs RCB Live Score: 1 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर
मोहम्मद सिराज ने आरसीबी की तरफ से पहला ओवर किया। 1 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर बिना किसी नुकसान के 10 रन हो गया है। वेंकटेश अय्यर 8* और शुभमन गिल 1* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
आरसीबी 92 रन पर ढेर
आंद्रे रसेल ने मोहम्मद सिराज (7) को वरुण के हाथों कैच आउट कराकर आरसीबी की पारी का अंत किया।
IPL 2021, KKR vs RCB Live Score: 19 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर
आंद्रे रसेल ने केकेआर की तरफ से 19वां ओवर किया। 19 ओवर में आरसीबी की टीम 92 रन पर ऑलआउट हुई। आंद्रे रसेल ने मोहम्मद सिराज (8) को वरुण के हाथों कैच आउट कराके आरसीबी की पारी का अंत किया।
IPL 2021, KKR vs RCB Live Score: 18 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर
प्रसिद्ध कृष्णा ने केकेआर की तरफ से 18वां ओवर किया। 18 ओवर के बाद आरसीबी ने 9 विकेट खोकर 89 रन बना लिए हैं। युजवेंद्र चहल 1* और मोहम्मद सिराज 7* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
फर्ग्यूसन की घातक यॉर्कर पर पटेल बोल्ड
लोकी फर्ग्यूसन ने 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर हर्षल पटेल (12) को क्लीन बोल्ड किया। फर्ग्यूसन की शानदार यॉर्कर का पटेल के पास कोई जवाब नहीं था।
IPL 2021, KKR vs RCB Live Score: 17 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर
लोकी फर्ग्यूसन ने केकेआर की तरफ से 17वां ओवर किया। 17 ओवर के बाद आरसीबी ने 9 विकेट खोकर 83 रन बना लिए हैं। युजवेंद्र चहल 0* और मोहम्मद सिराज 2* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
IPL 2021, KKR vs RCB Live Score: 16 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर
वरुण चक्रवर्ती ने केकेआर की तरफ से 16वां ओवर किया। 16 ओवर के बाद आरसीबी ने 8 विकेट खोकर 75 रन बना लिए हैं। हर्षल पटेल 8* और मोहम्मद सिराज 2* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
काइल जेमिसन हुए रनआउट
काइल जेमिसन दुर्भाग्यशाली रहे। वरुण चक्रवर्ती द्वारा किए पारी के 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर हर्षल पटेल ने गेंदबाज की दिशा में ड्राइव लगाई। इस पर वरुण का हाथ लगा और गेंद जाकर स्टंप पर लगी। रीप्ले में दिखा कि जेमिसन क्रीज से बाहर थे। कीवी खिलाड़ी ने 12 गेंदों में 4 रन बनाए।
IPL 2021, KKR vs RCB Live Score: 15 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर
सुनील नरेन ने केकेआर की तरफ से 15वां ओवर किया। 15 ओवर के बाद आरसीबी ने 7 विकेट खोकर 75 रन बना लिए हैं। काइल जेमिसन 3* और हर्षल पटेल 7* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
IPL 2021, KKR vs RCB Live Score: 14 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर
वरुण चक्रवर्ती ने केकेआर की तरफ से 14वां ओवर किया। 14 ओवर के बाद आरसीबी ने 7 विकेट खोकर 68 रन बना लिए हैं। काइल जेमिसन 2* और हर्षल पटेल 2* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
चक्रवर्ती के चक्रव्यूह में उलझे बेबी
वरुण चक्रवर्ती ने सचिन बेबी को बैकवर्ड प्वाइंट पर नितिश राणा के हाथों कैच आउट कराकर आरसीबी को सातवां झटका दिया। चक्रवर्ती ने अपना तीसरा शिकार किया। सचिन बेबी ने 17 गेंदों में 7 रन बनाए।
IPL 2021, KKR vs RCB Live Score: 12 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर
वरुण चक्रवर्ती ने केकेआर की तरफ से 12वां ओवर किया। 12 ओवर के बाद आरसीबी ने 6 विकेट खोकर 63 रन बना लिए हैं। सचिन बेबी 6* और काइल जेमिसन 0* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। वरुण चक्रवर्ती ने लगातार दो गेंदों में दो विकेट लिए, लेकिन हैट्रिक पूरी करने से चूक गए।
IPL 2021, KKR vs RCB Live Score: 13 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर
सुनील नरेन ने केकेआर की तरफ से 13वां ओवर किया। 13 ओवर के बाद आरसीबी ने 6 विकेट खोकर 66 रन बना लिए हैं। सचिन बेबी 7* और काइल जेमिसन 2* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
हसरंगा का लचर डेब्यू
वरुण चक्रवर्ती ने अगली ही गेंद पर डेब्यूटेंट वनिंदु हसरंगा को एलबीडब्ल्यू आउट करके आरसीबी की मुसीबतें बढ़ा दी। चक्रवर्ती की गुगली को हसरंगा समझ नहीं सके। आरसीबी के पास डीआरएस नहीं बचा था तो हसरंगा को निराश होकर डगआउट लौटना पड़ा।
चक्रवर्ती के जाल में उलझे मैक्सवेल
वरुण चक्रवर्ती ने 12वें ओवर की चौथी गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल को क्लीन बोल्ड किया। मैक्सवेल ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन पूरी तरह चूके। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने 17 गेंदों में 10 रन बनाए। उन्होंने एक भी बाउंड्री नहीं जमाई।
IPL 2021, KKR vs RCB Live Score: 11 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर
लोकी फर्ग्यूसन ने केकेआर की तरफ से 11वां ओवर किया। 11 ओवर के बाद आरसीबी ने चार विकेट खोकर 60 रन बना लिए हैं। ग्लेन मैक्सवेल 9* और सचिन बेबी 4* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
IPL 2021, KKR vs RCB Live Score: 10 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर
प्रसिद्ध कृष्णा ने केकेआर की तरफ से 10वां ओवर किया। 10 ओवर के बाद आरसीबी ने चार विकेट खोकर 54 रन बना लिए हैं। ग्लेन मैक्सवेल 7* और सचिन बेबी 1* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
IPL 2021, KKR vs RCB Live Score: 9 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर
आंद्रे रसेल ने केकेआर की तरफ से 9वां ओवर किया। 9 ओवर के बाद आरसीबी ने चार विकेट खोकर 52 रन बना लिए हैं। ग्लेन मैक्सवेल 5* और सचिन बेबी 0* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। रसेल ने ओवर में दो विकेट झटके।
रसेल ने डिविलियर्स को खाता भी नहीं खोलने दिया
आंद्रे रसेल ने एक बार फिर अपना दम दिखाया। ओवर की चौथी गेंद पर उन्होंने दिग्गज एबी डिविलियर्स को क्लीन बोल्ड किया। डिविलियर्स खाता भी नहीं खोल पाए।
भरत को रसेल ने बनाया शिकार
केएस भरत अपना डेब्यू यादगार नहीं बना सके। वह 19 गेंदों में एक चौके की मदद से 16 रन बनाकर आउट हुए। आंद्रे रसेल ने शॉर्ट लेंथ की गेंद डाली, जिस पर भरत ने पुल शॉट खेला, लेकिन टाइमिंग अच्छी नहीं थी। डीप में शुभमन गिल ने आसान कैच लपका।
IPL 2021, KKR vs RCB Live Score: 8 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर
सुनील नरेन ने केकेआर की तरफ से आठवां ओवर किया। 8 ओवर के बाद आरसीबी ने दो विकेट खोकर 51 रन बना लिए हैं। केएस भरत 16* और ग्लेन मैक्सवेल 5* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
IPL 2021, KKR vs RCB Live Score: 7 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर
आंद्रे रसेल ने केकेआर की तरफ से सातवां ओवर किया। 7 ओवर के बाद आरसीबी ने दो विकेट खोकर 47 रन बना लिए हैं। केएस भरत 15* और ग्लेन मैक्सवेल 2* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
IPL 2021, KKR vs RCB Live Score: 2 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर
प्रसिद्ध कृष्णा ने केकेआर की तरफ से दूसरा ओवर किया। 2 ओवर के बाद आरसीबी ने एक विकेट खोकर 12 रन बना लिए हैं। देवदत्त पडिक्कल 4* और केएस भरत 2* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
IPL 2021, KKR vs RCB Live Score: 3 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर
लोकी फर्ग्यूसन ने केकेआर की तरफ से तीसरा ओवर किया। 3 ओवर के बाद आरसीबी ने एक विकेट खोकर 20 रन बना लिए हैं। देवदत्त पडिक्कल 10* और केएस भरत 3* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
IPL 2021, KKR vs RCB Live Score: 4 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर
प्रसिद्ध कृष्णा ने केकेआर की तरफ से चौथा ओवर किया। 4 ओवर के बाद आरसीबी ने एक विकेट खोकर 28 रन बना लिए हैं। देवदत्त पडिक्कल 15* और केएस भरत 5* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
IPL 2021, KKR vs RCB Live Score: 5 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर
सुनील नरेन ने केकेआर की तरफ से पांचवां ओवर किया। 5 ओवर के बाद आरसीबी ने एक विकेट खोकर 35 रन बना लिए हैं। देवदत्त पडिक्कल 17* और केएस भरत 10* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
IPL 2021, KKR vs RCB Live Score: 6 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर
लोकी फर्ग्यूसन ने केकेआर की तरफ से छठा ओवर किया। 6 ओवर के बाद आरसीबी ने दो विकेट खोकर 41 रन बना लिए हैं। केएस भरत 11* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
खराब शॉट खेलकर आउट हुए देवदत्त पडिक्कल
कोलकाता नाइटराइडर्स को पावरप्ले समाप्त होने पर बड़ी सफलता मिली। लोकी फर्ग्यूसन ने देवदत्त पडिक्कल को विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के हाथों कैच आउट कराया। फर्ग्यूसन की शॉर्ट लेंथ गेंद पर पडिक्कल ने लेट कट खेलना चाहा, लेकिन गेंद उनके बल्ले के ऊपरी भाग पर लगकर सीधे कार्तिक के दस्तानों में गई। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 20 गेंदों में तीन चौके की मदद से 22 रन बनाए।
विराट कोहली 5 रन बनाकर आउट
आरसीबी की शुरूआत खराब रही। प्रसिद्ध कृष्णा ने दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर कोहली को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। कोहली ने रिव्यु लिया, लेकिन रीप्ले में दिखा कि वो आउट हैं। आरसीबी के कप्तान निराश होकर डगआउट लौट गए। विराट कोहली ने 4 गेंदों में एक चौके की मदद से 5 रन बनाए।
IPL 2021, KKR vs RCB Live Score: 1 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर
वरुण चक्रवर्ती ने केकेआर की तरफ से पहला ओवर किया। 1 ओवर के बाद आरसीबी ने बिना किसी नुकसान के 4 रन बना लिए हैं। कप्तान विराट कोहली 1* और देवदत्त पडिक्कल 3* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
विराट कोहली का डबल धमाका
विराट कोहली के लिए आज का मैच बेहद स्पेशल है। विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए 200 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग XI इस प्रकार है:
कोलकाता नाइटराइडर्स - वेंकटेश अय्यर, शुभमन गिल, नितिश राणा, राहुल त्रिपाठी, इयोन मोर्गन (कप्तान), आंद्रे रसेल, दिनेश कार्तिक, सुनील नरेन, लोकी फर्ग्यूसन, वरुण चक्रवर्ती।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, केएस भरत, ग्लेन मैक्सवेल, एबी डिविलियर्स, वनिंदु हसरंगा, सचिन बेबी, काइल जेमिसन, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज और युजवेंद्र चहल।
मैच में कुल तीन खिलाड़ी कर रहे बदलाव
आरसीबी की तरफ से दो खिलाड़ी डेब्यू कर रहे हैं। वहीं केकेआर ने भी एक खिलाड़ी को डेब्यू का मौका दिया है। आरसीबी के लिए केएस भरत और वनिंदु हसरंगा डेब्यू कर रहे हैं। वेंकटेश अय्यर ने केकेआर के लिए डेब्यू किया है।
आरसीबी ने टॉस जीता
रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने सोमवार को आईपीएल 2021 के 31वें मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
मैच के लिए तैयार केकेआर
विराट कोहली को 200वां आईपीएल मैच खेलने पर शुभकामनाएं
आईपीएल अंक तालिका
चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच के बाद अंक तालिका का हाल कुछ इस तरह है।
IPL 2021 Points Table: मुंबई को मात देकर प्वाइंट्स टेबल में पहले पायदान पर पहुंची चेन्नई
केकेआर-आरसीबी संभावित प्लेइंग XI
कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की संभावित प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है:
कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग-11 - इयोन मोर्गन (कप्तान), नितीश राणा, शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, टिम साउथी, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती, प्रसिद्ध कृष्णा।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की संभावित प्लेइंग-11- विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ग्लेन मैक्सवेल, रजत पाटीदार, एबी डिविलियर्स, वनिन्दु हसरंगा/टिम डेविड, शाहबाज अहमद, काइल जैमीसन, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज।

