एजुकेशन

Maharashtra Board Exam: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं और 12वीं की संभावित डेटशीट जारी, फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

MSBSHSE Maharashtra Board Exam Date sheet 2027: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने वर्ष 2027 में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं का संभावित कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके मुताबिक, दोनों कक्षाओं की लिखित परीक्षाएं फरवरी और मार्च 2027 में आयोजित की जाएंगी।

Image

महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षा 2027 की संभावित डेट शीट

MSBSHSE Maharashtra Board Exam Date sheet 2027: महाराष्ट्र बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए जरूरी खबर है। महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने वर्ष 2027 में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं का संभावित कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके मुताबिक, दोनों कक्षाओं की लिखित परीक्षाएं फरवरी और मार्च 2027 में आयोजित की जाएंगी। हालांकि बोर्ड ने साफ किया है कि अभी केवल परीक्षाओं की संभावित तारीखें जारी की गई हैं। विषय के हिसाब से पूरा टाइमटेबल बाद में जारी किया जाएगा। प्रैक्टिकल और अन्य परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम भी आगे जारी होगा। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम टाइमटेबल के लिए महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर नजर बनाए रखें।

Maharashtra Board Exam: कब से कब तक होंगी परीक्षाएं

बोर्ड की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, 12वीं यानी HSC की लिखित परीक्षाएं 8 फरवरी से 16 मार्च 2027 तक चलेंगी। वहीं, 10वीं यानी SSC की लिखित परीक्षाएं 15 फरवरी से 11 मार्च 2027 तक आयोजित की जाएंगी। वहीं महाराष्ट्र बोर्ड की 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए प्रैक्टिकल, मौखिक और इंटरनल असेसमेंट परीक्षाएं 20 जनवरी से 6 फरवरी 2027 तक आयोजित की जाएंगी। इसके बाद 8 फरवरी से लिखित परीक्षाएं शुरू होंगी।

MSBSHSE Board Exam: 10 वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा कब होगी?

महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं कक्षा के छात्रों की प्रैक्टिकल, मौखिक, ग्रेडेड और इंटरनल असेसमेंट परीक्षाएं 28 जनवरी से 13 फरवरी 2027 तक कराई जाएंगी। इसके बाद 15 फरवरी से लिखित परीक्षाएं शुरू होंगी। बोर्ड ने इन तारीखों को फिलहाल संभावित बताया है।

नौ डिविजनल बोर्ड के तहत होगी परीक्षा

महाराष्ट्र बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं राज्य के नौ डिविजनल बोर्ड के तहत आयोजित की जाएंगी। इनमें पुणे, नागपुर, छत्रपति संभाजीनगर, मुंबई, कोल्हापुर, अमरावती, नासिक, लातूर और कोंकण शामिल हैं।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article