IPL RCB Team 2021 Players List: CSK से भिड़ंत आज, जानें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का पूरा स्‍क्‍वाड और कार्यक्रम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 24, 2021, 08:51 AM IST

IPL RCB Team 2021 Players List, Squad: आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में कई बदलाव हुए। विराट सेना ने पहले चरण में शानदार प्रदर्शन किया था।

IPL RCB Team 2021 Players List: CSK से भिड़ंत आज, जानें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का पूरा स्‍क्‍वाड और कार्यक्रम
Photo Credit: Twitter

IPL RCB Team 2021 Players List, Squad: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में आईपीएल 2021 का दूसरा चरण शुरू हो चुका है। टूर्नामेंट में एक बार फिर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की टीम अपना पहला खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। आरसीबी की आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में शुरूआत अच्‍छी नहीं रही। आरसीबी को अपने पहले मैच में केकेआर के हाथों 9 विकेट की करारी शिकस्‍त सहनी पड़ी। अब विराट कोहली के नेतृत्‍व वाली आरसीबी की कोशिश सीएसके के खिलाफ दमदार वापसी पर होगी।

अगर बात करें रिप्लेसमेंट की, तो बैंगलोर की टीम में भी आईपीएल के पहले चरण के बाद कई बदलाव हुए हैं। टीम को दूसरे चरण के लिए टीम में 5 बदलाव करने पड़े हैं। टीम से जो खिलाड़ी अपने अलग-अलग कारणों की वजह से दूसरे चरण में नहीं नजर आएंगे, वो हैं- वॉशिंगटन सुंदर, केन रिचर्ड्सन, डेनियल सैम्स, फिन ऐलेन और ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जम्पा। इनकी जगह जिन खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है, वो हैं- टिम डेविड, जॉर्ज गार्टन, आकाश दीप, वानिंदु हसरंगा और दुष्मंता चमीरा। आरसीबी अंक तालिका में इस समय 7 में से 5 मैच जीतकर 10 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर है।

ROYAL CHALLENGERS BANGALORE (RCB) FULL SQUAD AND PLAYERS LIST

विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, युजवेंद्र चहल, देवदत्त पडिक्कल, हर्षल पटेल, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, शाहबाज अहमद, पवन देशपांडे, ग्लेन मैक्सवेल, सचिन बेबी, रजत पाटीदार, मोहम्मद अजहरुद्दीन, काइल जैमीसन, डैन क्रिश्चियन, सुयश प्रभुदेसाई, केएस भरत, टिम डेविड, दुष्मंथा चमीरा और वानिन्दु हसरंगा।

ROYAL CHALLENGERS BANGALORE IPL 2021 FULL FIXTURES

  • 20 सितंबर - बैंगलोर बनाम कोलकाता - अबु धाबी - शाम 7.30 बजे (भारतीय समय के मुताबिक
  • 24 सितंबर - बैंगलोर बनाम चेन्नई - शारजाह - शाम 7.30 बजे (भारतीय सयम के मुताबिक)
  • 26 सितंबर - बैंगलोर बनाम मुंबई - दुबई - शाम 7.30 बजे (भारतीय समय के मुताबिक)
  • 29 सितंबर - बैंगलोर बनाम राजस्थान - दुबई - शाम 7.30 बजे (भारतीय सयम के मुताबिक)
  • 3 अक्टूबर - बैंगलोर बनाम पंजाब - शारजाह - दोपहर 3.30 बजे (भारतीय सयम के मुताबिक)
  • 6 अक्टूबर - बैंगलोर बनाम हैदराबाद - अबु धाबी - शाम 7.30 बजे (भारतीय सयम के मुताबिक)
  • 8 सितंबर - बैंगलोर बनाम दिल्ली - दुबई - शाम 7.30 बजे (भारतीय सयम के मुताबिक)
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!