वाराणसी

Valentine day in Varanasi: वैलेंटाइन डे पर गुलजार हुआ वाराणसी, प्रेमी जोड़ों ने ऐसे मनाया यह खास दिन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 14, 2023, 11:39 AM IST

Crowd in the Park on Valentine's Day in Varanasi: प्रेम करने वालों के लिए खास सप्ताह वैलेंटाइन वीक का आज आखिरी दिन है। वैलेंटाइन डे को लेकर शहर के गंगा घाटों, पार्क समेत तमाम जगहों पर प्रेमी जोड़े पहुंचे हैं। यहां प्यार भर पल बीताने के साथ इसे कैमरे में भी कैद कर रहे हैं। वहीं, कुछ संगठनों द्वारा चेतावनी भी जारी की गई है कि अश्लीलता फैलाने पर अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे।

Image

वाराणसी का गंगा घाट

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • अस्सी घाट समेत अन्य घाटों पर सुबह से ही प्रेमी जोड़ों का डेरा
  • नाव पर सवार होकर गंगा की लहरों के बीच मनाया वैलेंटाइन डे
  • गंगा नदी के पार रेती पर पार्टनर के साथ की अठखेलियां


Varanasi News: वाराणसी के गंगा घाटों पर वैलेंटाइन डे पर युवाओं का उल्लास और उत्साह दिख रहा। प्रेमी जोड़ों की टोलियां गंगा घाटों के किनारे बैठी हुईं हैं। धूप और ठंडी पछुआ हवाओं के बीच यह युवा जोड़े एक-दूसरे के साथ समय बीता रहे हैं। बहुत से युवा-युवती नाव पर सवार होकर गंगा उस पर भी गए। रेती पर युवक-युवतियों ने अठखेलियां भी की। अस्सी घाट पर युवाओं का हुजूम उमड़ा हुआ है। घाट पर बहुत से जोड़े टहल भी रहे हैं।

गंगा घाटों की सीढ़ियों पर दूर-दूर तक प्रेमी जोड़े ही बैठे नजर आ रहे थे। कई एक-दूसरे की बाहों में सिमटे थे। कुछ अपनी प्रेमिका के बालों को सहला रहे थे। कुछ युवतियां अपने प्रेमी के कंधे पर सिर रखकर भविष्य के सपने बुन रहीं थीं। बहुत से युवाओं की टोली संत रविदास पार्क भी पहुंची। इनमें शादीशुदा जोड़े भी थे।

डियर पार्क तक प्रेमी जोड़ों की भीड़

प्रेमी जोड़े सारनाथ में खंडहर से लेकर डियर पार्क तक चहलकदमी करते रहे। इन जगहों पर सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक भीड़ थी। ऐसे में सुरक्षा के भी सख्त इंतजाम थे। खंडहर परिसर और डियर पार्क में पुलिस की टीम गश्त करती रही। शहर के होटल और रेस्टोरेंट में भी सुबह से प्रेमी जोड़ों की भीड़ है। कई आवासीय होटलों में भी प्रेमी जोड़े पहुंचे हैं। यहां केक काटकर इस दिन का जश्न मना रहे हैं। बहुत से कैफे में भी प्रेमी जोड़े जश्न मना रहे हैं। इसके अतिरिक्त धार्मिक स्थलों पर भी सुबह-सुबह भगवान का दर्शन-पूजन करने कुछ प्रेमी जोड़े पहुंचे। इसमें ज्यादातर शादीशुदा जोड़े थे।

संगठनों ने अश्लीलता फैलाने पर बरती सख्ती

कई हिंदू संगठनों ने एक दिन पहले ही गंगा घाटों समेत कई जगहों पर यह चेतावनी पत्र जारी किया था कि अश्लीलता फैलाने वाले प्रेमी जोड़ों पर कार्रवाई होगी। ऐसे में गंगा घाटों पर लाठी लिए कई नौजवान इन जोड़ों पर सख्ती बरतते नजर आए। बता दें हर साल इन संगठनों द्वारा अश्लीलता फैला रहे प्रेमी जोड़ों पर कार्रवाई की जाती है। वहीं, बहुत से जगहों पर पुलिस के जवान बिना वर्दी के ड्यूटी कर रहे, ताकि वह असामाजिक हरकतों एवं व्यक्तियों पर नकेल कस सके। इस बार युवा जोड़े अपनी अनुशासित तरीके से इस दिन का जश्न मनाए।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article