Kashi to Ayodhya Vande Metro: प्रदेश के धार्मिक स्थलों को वंदे मेट्रो के माध्यम से जोड़ा जाना है। काशी एवं प्रयागराज के साथ अयोध्या तक वंदे मेट्रो चलाने का प्रारूप तैयार हुआ है। इन शहरों के लिए हेलीकॉप्टर चलाने की योजना भी है। इसके लिए नमो घाट पर हेलीपोर्ट बन रहा है। रेल यात्रियों के साथ पर्यटकों की सहूलियत के लिए वंदे मेट्रो को काशी, प्रयागराज एवं अयोध्या तक चलाने की योजना है। रेलवे बोर्ड को जल्द ही यह प्रस्ताव भेजा जाना है। रेल अधिकारियों को उम्मीद है कि इस प्रस्ताव पर बोर्ड मुहर लगा देगा। इससे पर्यटकों के साथ एमएसटीधारकों को काफी सुविधा होगी।
अधिकारियों के मुताबिक इस रूट पर यात्रियों एवं पर्यटकों का काफी अधिक आवागमन होता है। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार का कहना है कि रेलवे बोर्ड का जैसा आदेश होगा, उस पर अमल किया जाएगा।
