वायरल न्यूज़

'Fast & Furious' स्टाइल में चोरी...हाईवे पर चलते ट्रक से चुराया सामान, Video देख उड़ जाएंगे होश

Viral Video: मिस्र के हाईवे से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जहां कुछ चोरों ने हॉलीवुड फिल्म Fast & Furious की तर्ज पर डकैती को अंजाम दिया। तेज रफ्तार में दौड़ते मालवाहक ट्रक के पीछे अपनी पिकअप गाड़ी सटाकर चोरों ने सामान के बॉक्स चुरा लिए।

Image

चलते ट्रक से चोरी (तस्वीर साभार- @alarabiya_eng)

Viral Video: अगर आपको लगता है कि चलती गाड़ियों से सामान चुराना या स्टंट करना सिर्फ हॉलीवुड फिल्मों में ही संभव है, तो जरा दिल थामकर यह वीडियो (Shocking Video) देख लीजिए। सोशल मीडिया पर मिस्र के एक हाईवे का सनसनीखेज वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग अपनी उंगलियां दांतों तले दबाने पर मजबूर हो गए हैं। रात के अंधेरे में हाईवे पर फर्राटा भरते एक बड़े डिलीवरी ट्रक के पीछे चोरों ने ऐसी तरकीब लगाई कि सड़क पर पीछे चल रहे दूसरे ड्राइवर भी हैरान रह गए। आलम ये है कि चोरी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और इस नजारे को देखकर लोग हैरानी जता रहे हैं।

    वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हाईवे पर एक बड़ा मालवाहक ट्रक सामान्य स्पीड में आगे बढ़ रहा होता है। तभी उसके बिल्कुल पीछे एक हल्के हरे रंग की पिकअप गाड़ी आकर चिपक जाती है। पिकअप का ड्राइवर अपनी गाड़ी के बोनट को आगे वाले ट्रक के पिछले बम्पर से महज कुछ इंच की दूरी पर बना कर रखता है। इसके बाद जो हुआ, उसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। पिकअप की खुली ट्रॉली में सवार चोर बेहद फुर्ती से आगे वाले ट्रक का दरवाजा खोलते हैं। चलती गाड़ी में ही वे ट्रक के भीतर रखे भारी-भरकम कार्गो बॉक्स और डिब्बों को खींचकर अपनी पिकअप में लादना शुरू कर देते हैं। सबसे खौफनाक बात यह है कि दोनों गाड़ियां हाईवे पर 60 से 80 किमी/घंटे की रफ्तार से दौड़ रही थीं। देखें वीडियो...

    कैमरे में कैद हुआ शॉकिंग नजारा

    इस वीडियो को देखकर आपका दिमाग भी जरूर चकरा गया होगा। इस की तरह की चोरी केवल फिल्मों में ही देखी होगी। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को alarabiya_eng नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। इतना ही नहीं यूजर्स वीडियो के वायरल होते ही तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि यह चोरी कम और अपनी जान से खिलवाड़ ज्यादा था। चलती गाड़ी से चोरी का यह तरीका जितना चौंकाने वाला है, उतना ही सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलने वाला भी है। इस घटना ने एक बार फिर हाईवे पर माल ले जाने वाले ट्रकों और लॉजिस्टिक्स कंपनियों की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article