एजुकेशन

DSSSB Admit Card 2026 जारी, 1 से 20 सितंबर तक होने वाली परीक्षाओं के लिए हॉल टिकट करें डाउनलोड

DSSSB Admit Card 2026: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने 1 सितंबर से 20 सितंबर 2026 के बीच आयोजित होने वाली विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। देखें किस दिन कौन सी होगी परीक्षा

Image

DSSSB Admit Card 2026 Released

DSSSB Admit Card 2026: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने सितंबर 2026 में आयोजित होने वाली विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों की परीक्षा 1 सितंबर से 20 सितंबर 2026 के बीच निर्धारित है, वे अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड बेहद जरूरी दस्तावेज है। DSSSB की ओर से जारी परीक्षा कार्यक्रम में अलग-अलग पदों के लिए परीक्षा की तारीख, शिफ्ट और संबंधित विभाग की जानकारी दी गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड में दिए गए परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग टाइम और अन्य निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें।

1 सितंबर से शुरू होंगी DSSSB परीक्षाएं

जारी कार्यक्रम के अनुसार DSSSB की विभिन्न परीक्षाएं 1 सितंबर 2026 से शुरू होंगी। पहले दिन Meter & Relay Tester Grade-II और Photographer के पदों से संबंधित परीक्षा निर्धारित है।

इसके बाद 2 सितंबर को Radiographer और Reporter समेत विभिन्न पदों के लिए परीक्षा होगी। 3 सितंबर को Assistant Manager (Public Relation), Reporter और Assistant Public Health Officer से संबंधित परीक्षा आयोजित की जाएगी।

इन तारीखों में होंगी प्रमुख परीक्षाएं

1 सितंबर: Meter & Relay Tester Grade-II

2 सितंबर: Radiographer और Reporter

3 सितंबर: Assistant Manager (Public Relation), Reporter और Assistant Public Health Officer

6 सितंबर: Legal Assistant, UDC (Accounts/Auditor) और Junior Laboratory Assistant

7 सितंबर: Assistant Manager (General) और Data Entry Operator Grade-A (Tier-II)

8 और 9 सितंबर: Assistant Engineer (Civil)

10 सितंबर: Assistant Engineer (Civil)

11 से 17 सितंबर: Junior Engineer (Civil)

18 सितंबर: Inspecting Officer (Tier-II) से संबंधित परीक्षा

19 सितंबर: Sub-Editor से संबंधित परीक्षा

20 सितंबर: Assistant Editor से संबंधित परीक्षा

कुछ पदों की परीक्षाएं एक से अधिक शिफ्ट में भी रखी गई हैं। इसलिए उम्मीदवार अपनी परीक्षा की सही तारीख और शिफ्ट की जानकारी एडमिट कार्ड से जरूर मिलाएं।

DSSSB Admit Card में क्या चेक करें?

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार को उसमें दी गई सभी जानकारी ध्यान से देखनी चाहिए। खासतौर पर नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख, शिफ्ट, परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग टाइम और जरूरी निर्देशों की जांच कर लें। ध्यान रहे, परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो पहचान पत्र भी लेकर जाएं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article