दुनिया

जापान में मूसलाधार बारिश का कहर, बाढ़ में फंसे लोग और गाड़ियां, उत्तर-मध्य जापान में जनजीवन अस्त-व्यस्त

बृहस्पतिवार को बारिश कम हो गई और मौसम विज्ञान एजेंसी ने भारी बारिश की चेतावनी को घटाकर मध्यम स्तर की कर दिया। हालांकि, एजेंसी ने लोगों को आगाह किया कि शुक्रवार सुबह तक और बारिश होने के साथ-साथ भूस्खलन की आशंका बनी हुई है।

Image

जापान में मूसलाधार बारिश का कहर

जापान के उत्तर-मध्य क्षेत्र के इशिकावा और तोयामा प्रांतों में बृहस्पतिवार को मूसलाधार बारिश हुई, जिससे बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति पैदा हो गई। इसके कारण कई सड़कें बंद हो गईं और बाढ़ के पानी के कारण लोग घरों और वाहनों में फंस गए।जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने इशिकावा और तोयामा प्रांतों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की 'लेवल-5' चेतावनी जारी की। एजेंसी ने प्रभावित इलाकों के लोगों से संभावित बाढ़ और भूस्खलन से बचाव के लिए एहतियाती कदम उठाने की अपील की।

बृहस्पतिवार को बारिश कम हो गई और मौसम विज्ञान एजेंसी ने भारी बारिश की चेतावनी को घटाकर मध्यम स्तर की कर दिया। हालांकि, एजेंसी ने लोगों को आगाह किया कि शुक्रवार सुबह तक और बारिश होने के साथ-साथ भूस्खलन की आशंका बनी हुई है।

लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की सलाह

मौसम विज्ञान एजेंसी ने शुक्रवार सुबह तक कागा और नोटो इलाकों में 20 सेंटीमीटर (7.8 इंच) तक बारिश होने का अनुमान जताया है।दोनों प्रांतों के प्रशासन ने 3.80 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की सलाह दी है। जापान के सार्वजनिक प्रसारक एनएचके पर दिखाए गए दृश्यों में तोयामा प्रांत के हिमी शहर में फंसे कई लोगों को राहतकर्मियों द्वारा रबर की नाव से सुरक्षित निकालते हुए दिखाया गया। राहतकर्मी घुटनों तक भरे बाढ़ के पानी में उतरकर लोगों के पास पहुंचे।बाढ़ से जलमग्न सड़कों पर बंद पड़े कई वाहनों को वहीं छोड़ दिया गया।पड़ोसी इशिकावा प्रांत तोयामा के पश्चिम में स्थित है, वहां बाढ़ के कारण तीन नगरपालिकाओं के 270 घरों का संपर्क बाकी इलाकों से कट गया। हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि फंसे हुए लोगों में से किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

इशिकावा में भारी बारिश के कारण भूस्खलन भी हुए

इशिकावा में भारी बारिश के कारण भूस्खलन भी हुए और कई सड़कें बंद हो गईं।मुख्य कैबिनेट सचिव मिनोरू किहारा ने बताया कि दोनों प्रांतों में कई नदियां उफान पर आ गईं, जिससे कई घरों में बाढ़ का पानी घुस गया। हालांकि, किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।होकुरिकु इलेक्ट्रिक पावर कंपनी के अनुसार, खराब मौसम के कारण तोयामा और इशिकावा में 1,000 से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। तोक्यो के पूर्व में स्थित चिबा प्रांत में इस महीने की शुरुआत में हुई भारी बारिश और व्यापक बाढ़ के कारण 13 लोगों की मौत हो गई थी।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article