शहर

चार धाम यात्रियों के लिए अलर्ट, उत्तराखंड में बिगड़ सकता है मौसम; प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

उत्तराखंड में 12 और 13 मई के लिए मौसम विभाग ने भारी बारिश और आंधी की प्रबल संभावना देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने इस दौरान चार धाम यात्रियों और पर्यटकों से सतर्क रहने की अपील की है। साथ ही दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।

Image

उत्तराखंड में दो दिन ऑरेंज अलर्ट जारी (सांकेतिक फोटो)

Uttarakhand Weather Update: चार धाम यात्रा की योजना बना रहे लोगों के लिए बेहद जरूरी खबर है। उत्तराखंड में अगले दो दिन मौसम खराब रहने वाला है। इस दौरान भारी बारिश और तेज आंधी चलने की संभावना जताई गई है। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने 12 और 12 मई को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन भी सतर्क हो गया है। गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने चार धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों से सावधानी बरतने की अपील की है।

उत्तराखंड में दो दिन खराब रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों के दौरान उत्तराखंड के कई हिस्सों गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। साथ ही आंधी-तूफान चलने की भी चेतावनी दी गई है। खासतौर पर पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम ज्यादा खराब देखने को मिल सकता है। इसे देखते हुए प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे मौसम की ताजा जानकारी लेते रहें और सोच-समझकर ही यात्रा पर निकलने की योजना बनाएं।

12 और 13 मई को यात्रा करने से बचें

गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने कहा कि चार धाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि 12 और 13 मई को चार यात्रा की योजना बनाते वक्त अतिरिक्त सतर्कता बरतें। उन्होंने यह भी कहा कि अगर संभव हो तो मौसम के सामान्य हो जाने के बाद ही यात्रा करें, ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

कमिश्नर ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों से प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि पहाड़ी इलाकों में मौसम अचानक बदल सकता है, इसलिए यात्रा के दौरान लापरवाही बिल्कुल भी न बरती जाए। प्रशासन ने चार धाम यात्रा के रूट्स पर निगरानी बढ़ा दी है और संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। यात्रा मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था और आपदा प्रबंधन टीमों को भी एक्टिव किया गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में मदद तुरंत पहुंचाई जा सके। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से यात्रा शुरू करने से पहले मौसम विभाग की अपडेट लेने की अपील की है और कहा है कि जरूरत पड़ने पर स्थानीय प्रशासन से संपर्क करें।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article