शहर

दिल्ली का मौसम (11 May 2026) Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में अगले 48 घंटे भारी! तेज आंधी और बारिश का डबल अलर्ट

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 11 May 2026: दिल्ली-एनसीआर में आज से मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 11 और 12 मई के लिए आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Image

दिल्ली में आज आंधी-बारिश का अलर्ट

दिल्ली में आज का मौसम (11 May 2026): दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए एक बार फिर राजधानी में बारिश की एंट्री होने वाली है। सोमवार से दिल्ली-एनसीआर के मौसम में बड़ा बदलाव होने वाला है। मौसम विभाग ने दो दिन के लिए आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गया है। जिसके प्रभाव से दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में मौसम में बदलाव होने की संभावना है।

दिल्ली में दो दिन बारिश का अलर्ट

दिल्ली में सोमवार को बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी। दोपहर के बाद मौसम में बदलाव होने की संभावना है। जिसके बाद आसमान में काले बादल छाने लगेंगे। शाम या रात तक तेज हवाओं संग आंधी चलने के आसार हैं। साथ ही बारिश होने की भी संभावना है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक रह सकती हैं, जो झोंकों में बदलकर 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। मंगलवार को भी ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। साथ ही येलो अलर्ट भी बारिश को लेकर जारी हुआ है।

दिल्ली में रविवार को आसमान साफ रहा और तेज धूप भी निकली ही। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री कम 37.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक रहा। दिल्ली में 11 और 12 मई को बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जिसके बाद 13 मई को भी आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। लेकिन बारिश होने की संभावना नहीं है। बारिश के बाद तापमान में भी 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है। जिससे मौसम ठंडा होने और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article