Bhadohi: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में नरथुआ गांव के पास शनिवार को एक भयानक ट्रक हादसा हुआ। जहां एक तेज रफ्तार से आती ट्रक ने ऑटो में सवार हेड कांसटेबल सहित 2 लोगों की जान ले ली। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। जिसके मुताबिक दोपहर में खाली ट्रक उपरौठ-उगापुर मार्ग पर तेज रफ्तार से औराई चौराहा की तरफ आ रही थी, जबकि दूसरी लेन पर एक ऑटो रिक्शा सवारी लेकर भदोही शहर की तरफ जा रहा था। जहां ये हादसा हुआ। हादसे में ऑटो रिक्शा में सवार यातायात पुलिस के हेड कांस्टेबल मनीष यादव (39) और धीरज सरोज (22) की मौत हो गयी। वहीं और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलस कांसटेबल सहित 2 की मौत
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भदोही जिले में नरथुआ गांव के पास शनिवार को एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से ऑटो रिक्शे पर सवार हेड कांस्टेबल समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं चार अन्य घायल हो गए। औराई थाना के प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि आज दोपहर एक खाली ट्रक उपरौठ-उगापुर मार्ग पर तेज रफ्तार से औराई चौराहा की तरफ आ रही था, जबकि दूसरी लेन पर एक ऑटो रिक्शा सवारी लेकर भदोही शहर की तरफ आ रहा था।
तेज रफ्तार ट्रक और ऑट का टकराव
उन्होंने आगे बताया कि अचानक तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने डिवाइडर तोड़कर दूसरी तरफ जा रहे ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे में ऑटो रिक्शा में सवार यातायात पुलिस के हेड कांस्टेबल मनीष यादव (39) और धीरज सरोज (22) की मौत हो गयी। वहीं और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
चार घायल अस्पताल में भर्ती
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा राह है। पांडेय ने बताया कि घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में लगी है।
