Noida: नोएडा से हाल ही एक मामला सामने आया है। शुक्रवार देर रात आंधी चलने से एक दीवार गिर गई, जिससे एक युवकी मौत हो गई और एक दूसरा युवक दीवार मलवे में दबने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद मृतक के परिवार वालों के शिकायत के बाद मकान मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार मामला नोएडा सेक्टर-63 का है। जहां चोटपुर कॉलोनी में दो दिन पहले तेज आई आंधी में पड़ोस की दीवार गिरने से एक युवकी मौत हो गई तो एक बुरी तरह घायल हो गया।
नोएडा सेक्टर 63 का मामला
जहां दीवार गिरने से एक युवक की मौत के मामले में निर्माणाधीन मकान के मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक सेक्टर-63 पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि चोटपुर कॉलोनी में किराए पर रहने वाले राजेश कुमार की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया है।
पड़ोस की छत गिरने से एक की मौत
पुलिस ने शिकायत के हवाले से बताया कि कुमार जिस मकान में किराए पर रहता है, उसके पास वाले मकान में निर्माण कार्य किया जा रहा है। छह जून की रात को कुमार का भांजा हरि ओम और संतोष कुमार छत पर सो रहे थे। तभी तेज आंधी के कारण निर्माणाधीन मकान की दीवार उन पर गिर गई, जिससे युवक मौत हो गई।
पुलिस कर रही जांच
पुलिस ने बताया कि दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने हरिओम को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मकान के मालिक महावीर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले जांच कर रही है।
