शहर

Mumbai : प्रेमी ने किया बुरा सुलूक, तो SDPO ने कहा मेरे साथ यौन संबंध बनाओ; अब लपेटे में अधिकारी

महाराष्ट्र के भंडारा में पुलिस अधिकारी पर महिला का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा है। पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अशोक बागुल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

Image

प्रतिकात्मक फोटो

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

भंडारा: जिले में एक मामले में मदद करने के बहाने एक महिला का कथित रूप से यौन उत्पीड़न करने को लेकर एक पुलिस अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। महिला की शिकायत के आधार पर उपविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अशोक बागुल के खिलाफ शुक्रवार रात भंडारा शहर थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक लोहित मतानी ने एसडीपीओ के खिलाफ मामला दर्ज होने की पुष्टि की।

युवक ने शादी से किया इनकार

पुलिस के अनुसार पीड़िता भंडारा जिले के लखानी तहसील की अनुसूचित जाति की महिला है। बताया कि कुछ साल पहले नागपुर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान उसका एक युवक के साथ संबंध था और युवक ने उससे शादी करने का वादा किया था। हाल में युवक ने महिला से शादी करने से इनकार कर दिया, जिसके कारण वह अवसाद में चली गई और उसने आत्महत्या करने की भी कोशिश की थी। पुलिस ने बताया कि महिला ने उस व्यक्ति के खिलाफ शिकायत करने का फैसला किया और अपने दोस्त के साथ वह एसडीपीओ बागुल के कार्यालय में पहुंची।

पुलिस अधिकारी ने यौन संबंध बनाने की मांग की

पुलिस अधिकारी बागुल ने महिला से कहा कि वह इस मुद्दे पर बात करने के लिए बाद में उससे अकेले में मिले। पुलिस ने बताया कि एक जून को जब वह उससे मिली तो उसने कथित तौर पर उससे यौन संबंध बनाने की मांग की। इसके बाद महिला ने एक सामाजिक कार्यकर्ता से संपर्क किया, जिसने कुछ अन्य लोगों के साथ पुलिस अधीक्षक मतानी से मुलाकात की और उन्हें एक पत्र सौंपा एवं एसडीपीओ बागुल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने एसडीपीओ के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (भादंसं) की धाराओं 354 (ए) (यौन उत्पीड़न) और 509 (किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से शब्द, इशारा या कृत्य) के तहत प्राथमिकी दर्ज की। प्रभारी पुलिस निरीक्षक सुभाष बारसे मामले की जांच कर रहे हैं।

(इनपुट -भाषा)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'