शहर

पंजाब के बटाला में दिनदहाड़े पादरी की हत्या, घर में घुसकर तेजधार हथियार से हमला

पंजाब के बटाला में घर में चर्च चलाने वाले पादरी बलविंदर पाल उर्फ लाडी की तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने नरेश के खिलाफ केस दर्ज किया।

Image

बटाला में दिनदहाड़े पादरी की हत्या

पंजाब के बटाला में दिनदहाड़े एक पादरी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांधी कैंप निवासी पादरी बलविंदर पाल उर्फ लाडी पर कुछ लोगों ने उनके घर में घुसकर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बलविंदर पाल को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि बलविंदर पाल अपने घर में ही चर्च चलाते थे। मृतक के रिश्तेदारों के मुताबिक, वह घर में अकेले रहते थे और वहीं धार्मिक गतिविधियां संचालित करते थे। परिजनों का आरोप है कि गुरुवार सुबह गांधी कैंप इलाके के ही कुछ लोग उनके घर में दाखिल हुए और उन पर हमला कर दिया। मृतक के भतीजे सन्नी ने बताया कि बलविंदर पाल की किसी के साथ कोई रंजिश या दुश्मनी नहीं थी। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। इसी बीच मोहल्ले में हुए विवाद का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

सूचना मिलने पर थाना सिविल लाइन प्रभारी लखविंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस को बलविंदर पाल पर हमले की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि उनकी मौत हो चुकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिवार के बयानों के आधार पर गांधी कैंप निवासी नरेश के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों को जुटाया जा रहा है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Manoj Kumar
मनोज कुमार author

मनोज कुमार को टीवी पत्रकारिता में काम करने का 20 साल का अनुभव है. वर्तमान में वह Times Now नवभारत में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. 2022 से चंडीगढ़ ब्यूरो हेड के तौर पर चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश को कवर कर रहे हैं. उन्होंने पंजाब बाढ़ त्रासदी, ऑपरेशन सिंदूर जैसी बड़ी घटनाओं को ग्राउंड जीरो से कवर किया है. हिमाचल प्रदेश में संजौली मस्जिद कवरेज के लिए उन्हें ENBA अवॉर्ड मिल चुका है.

और पढ़ें
End of Article