शहर

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 सीनियर IPS अफसरों के तबादले; लखनऊ और प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर बदले

UP IPS Transfer List: उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर IPS अधिकारियों के तबादले हुए हैं। तरुण गाबा को लखनऊ का और पीयूष मोर्डिया को प्रयागराज का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। पढ़ें पूरी ट्रांसफर लिस्ट।

Image

UP में 15 IPS अधिकारियों के तबादले

Photo : Times Now Digital

UP IPS Transfer List: उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 15 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस बड़े फेरबदल के तहत लखनऊ और प्रयागराज जैसे महत्वपूर्ण शहरों के पुलिस कमिश्नर बदल दिए गए हैं, वहीं कई प्रमुख जोनों के अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है।

लखनऊ और प्रयागराज में नए पुलिस कमिश्नर तैनात

तबादला सूची के अनुसार तरुण गाबा (IPS-2001 बैच) को अपर पुलिस महानिदेशक, सुरक्षा के पद से ट्रांसफर कर पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ बनाया गया हैं। साथ ही पीयूष मोर्डिया (IPS-1998 बैच) को अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन के पद से ट्रांसफर कर पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं अमरेन्द्र के० सेंगर (IPS-1995 बैच) को पुलिस आयुक्त, लखनऊ के पद से हटाकर पुलिस महानिदेशक, अभिसूचना बनाए गए हैं, साथ ही उन्हें पुलिस महानिदेशक सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। जोगेन्द्र कुमार (IPS-2007 बैच) को पुलिस आयुक्त प्रयागराज के पद से हटाकर पुलिस महानिरीक्षक, पीटीएस मुरादाबाद भेजे गए हैं।

पूरी ट्रांसफर लिस्ट देखें-

UP IPS Transfer List

IPS अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट

जोनों में एडीजी स्तर के अफसरों का फेरबदल

उत्तर प्रदेश पुलिस में वरिष्ठ स्तर पर बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत कई एडीजी रैंक के अधिकारियों का तबादला किया गया है। IPS मुथा अशोक जैन को गोरखपुर जोन के एडीजी पद से हटाकर पुलिस महानिदेशक, अग्निशमन एवं आपात सेवाएं, मुख्यालय लखनऊ नियुक्त किया गया है। वहीं IPS राम कुमार को एडीजी लॉजिस्टिक्स से अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। IPS नवीन अरोरा को एडीजी तकनीकी सेवाएं से स्थानांतरित कर अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन बनाया गया है, जबकि IPS भगवान एस. श्रीवास्तव को एडीजी अभिसूचना पद से हटाकर अपर पुलिस महानिदेशक, तकनीकी सेवाएं, लखनऊ नियुक्त किया गया है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article